Site icon अग्नि आलोक

*मेष राशि वालों की व्यापार की योजना सफल होगी, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा*

Share

आज संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी. अपने मनोबल एवं आत्मविश्वास को कम न होने दे. आज परिस्थितियां अनुकूल होती चली जाएगी. परोपकार के कार्य में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र की दृष्टि से उतार चढ़ाव रहेगा. व्यापार व नौकरी में अतिरिक्त परिश्रम करने से सुधार होगा. कोई आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकता है.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

आज आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभकारी संकेत प्राप्त होंगे. अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रख कर ही पूरी निवेश आदि करें. व्यापार में लगन पूर्वक कार्य करें. किसी के बहकावे में न आए. आपकी आमदनी अच्छी होगी.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज प्रेम संबंध में संदेहास्पद स्थिति से बचें. परस्पर एक दूसरे के विश्वास को बनाए रखने की कोशिश करें. प्रेम संबंधों में निकटता आएगी. दांपत्य जीवन में पारिवारिक मामला को लेकर मतभेद उभर सकते हैं. अपनी सोच को सकारात्मक रखें. भाई बहनों से आत्मीयता बढ़ेगी. ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का शुभ समाचार आने से परिवार में खुशियों का संचार होगा.

कैसी रहेगी सेहत?

स्वास्थ्य के संबंध में चिंताएं बढ़ सकती है. सिर दर्द, बदन दर्द,रक्त से संबंधित बीमारियों के प्रति विशेष सावधानी रखें. विशेष रूप से मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें. घरेलू समस्याओं को लेकर परेशानियां बढ़ सकती है. हृदय संबंधी समस्या गंभीर रूप ले सकती है. अतः इस दिशा में थोड़ा सजगता और सावधानी बरतें. यात्रा में खान-पान का विशेष ध्यान रखें.

करें ये खास उपाय

आज के दिन गुरुजनों और ब्राह्मणों की सेवा करें.

Exit mobile version