योगेश सिंह
शायद कुछ सीखने को मिलेगा
( #खुदगर्ज_दुनिया ) आजकल कौन बनेगा करोड़पति विवाद के घेरे में है तो मुझे अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक पुराना वाक्या याद आ गया।
बिरला और अम्बानी तक के चक्कर काटे थे बच्चन परिवार ने , लेकिन मदद की थी अकेले अमर सिंह ने :-
ये बात अमर सिंह ने कुछ वर्ष पूर्व अपने इंटरव्यू में बताई थी । बकौल अमर सिंह – ” अनिल अंबानी के यहां एक भोज था. अमिताभ बच्चन ने संदेश दिया कि इस दौरान आप मुझसे मिलें. मैंने कहा कि हमारे आपके संबंध में अनिल अंबानी का क्या काम है ? हम सीधे मिल लें.लेकिन अमिताभ अड़ गए कि वंही मिलते है”
“तब उन्होंने अनिल अंबानी के भोज में अनिल के सामने कहा कि सहारा के बोर्ड से आप भी निकल गए, मुझे, जया और एश्वर्या को भी निकलवा दिया. आपने सहारा से निकलने के लिए हमें ग़लत सलाह दी और वहां बोनी कपूर को रखवा दिया. आपने कितना ग़लत किया. हम लोग सक्षम लोग हैं और अपनी ज़िंदगी जी सकते हैं.”
अनिल अंबानी यह सुनकर अवाक रह गए . जया बच्चन वंन्हा खड़ी खड़ी मुस्कुराने लगी .
चूंकि वहां अनिल अंबानी बैठे हुए थे इसलिए अमर सिंह चुप रहे. लेकिन फिर अमर ने अमिताभ को लताड़ते हुए कहा कि “जब आप चौतरफ़ा क़र्ज़ में डूबे हुए थे और आप ने कुमार मंगलम बिरला और अंबानी से लेकर बसंत बिरला तक का चक्कर काटा और किसी ने आपको एक पैसा भी नहीं दिया, उस समय आपकी सक्षमता का क्या हुआ ? उस वक्त ये अमर सिंह न होता तो आप दर दर की ठोकरे खा रहे होते “।अमिताभ ये सुनकर रुआंसे हो गए और सर झुकाकर खड़े हो गए. थोड़ी देर बाद वो अमर सिंह के पास गए और बोले- ” जया ने घर मे हंगामा मचाया हुआ है . उसका दिल रखने के लिए मुझे यह बात आपको अनिल के सामने बोलनी पड़ी. लेकिन आपने अच्छा किया जो उसके सामने सच्चाई बयान कर दी”
असल मे अमिताभ सहित उनका पूरा परिवार जया बच्चन की हरकतों ,अड़ियल व्यवहार और बेतुके बोलों से परेशान है. ये बात सब जानते हैं कि अमिताभ बच्चन एक अलग घर ‘प्रतीक्षा’ में रहते हैं. जया बच्चन एक अलग घर में रहती हैं और अभिषेक बच्चन एक अलग घर में रहते हैं. एक छोटे से परिवार के तीन लोग तीन जगह रहते हैं, यह बात जगजाहिर है, पूरी मुंबई देखती है.
हाल ही में पूरे परिवार को कोविड 19 हुआ लेकिन जया बच्चन को नही हुआ. क्योंकि परिवार के सदस्य भी जय से यदाकदा ही मिलते है .
आज जिस फिल्म इंडस्ट्री के बचाव की आड़ में बॉलिवुड के ड्रग्स माफिया का बचाव करने की सीमा भी जया बच्चन लांघ रही है उसी फिल्म इंडस्ट्री के लोग अमिताभ और जया बच्चन की उस भिखमंगई के दौर में अपना बकाया पैसा वसूलने के लिए अमिताभ और जया बच्चन के घर पर गुंडों और लफंगों को भेजने लगे थे . डिम्पल कपाड़िया ने तो उन्हें इतना परेशान किया था कि अमिताभ ने अपने इंटरव्यू तक मे इसका जिक्र किया. डिम्पल तो अपना पैसा वसूलने के लिए अमिताभ और जया बच्चन के घर में घुसकर जमकर गाली गलौज करने लगी थी.
अतः रविकिशन और कंगना रानौत पर “जिस थाली में खाने, उसी थाली में छेद करने” का आरोप लगा रही जया बच्चन को यह याद कराना, बताना जरूरी है कि बॉलिवुड के ड्रग्स माफिया के विरुद्ध आवाज उठाने को “जिस थाली में खाना, उसी थाली में छेद करना” नहीं कहते.
इसके बजाय जिन अमर सिंह ने अकेले अपने दम पर अमिताभ और जया बच्चन को उनकी उस भिखमंगई के नरक से निकाल कर सफ़लता सम्पन्नता समृद्धि और सम्मान के शिखर पर दोबारा बैठाया हो. अपनी उंगली पकड़ा कर देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में ले जाकर बैठाया हो. उन अमर सिंह को जब मदद की आवश्यकता पड़ी तो उनकी मदद के लिए उनके पक्ष में खड़े होने के बजाय जया बच्चन उन अमर सिंह के शत्रु के साथ खड़ी हो गयी थी और जया बच्चन ने अमर सिंह पर प्रहार करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी थी.
अपनी उपरोक्त करतूतों को जया बच्चन पता नहीं क्या कहती समझती है, लेकिन इस देश का आम आदमी ऐसी करतूतों को “जिस थाली में खाना, उसी थाली में छेद करना” ही कहता और समझता है।
आज अमर सिंह जिंदा नही हैं।अंतिम समय मे अमर सिंह और अमिताभ के बीच खटास इतनी बढ़ गयी थी कि अमिताभ अमर सिंह को देखने एक बार भी अस्पताल जाना भी मुनासिब नही समझा।
साभार

