Site icon अग्नि आलोक

निमित्त मात्र होता है नर !

Share

मैं देख रहा था उसे
वह एक चिड़ा था
बहुत देर से
अपनी चोंच लड़ा रहा था
आईने से।
एकड़ा,
बरदाश्त नहीं कर पा रहा था
होना किसी दूसरे नर का
उसके आस पास
यहाँ तक कि
आईने में
खुद उसका
अपना प्रतिबिम्ब भी।

चिड़ियाएं कभी नही लड़ती
इस तरह
पाल लेती हैं
चूजों को
माँएं मौंसियाँ बन कर
उनके लिए तो
निमित्त मात्र होता है नर।

पुरुषों ने अपनी चालाकी से
बदल दिए
नैसर्गिक नियम
लड़ा दिया
स्त्रियों को आपस में
पुरुष पर
काल्पनिक
एकाधिकार के लिए
सौत
या फिर
सास बहू बना कर।

       -रामकिशोर मेहता , संपर्क  - 919408230881, ईमेल - ramkishoremehta9@gmail.com 
           संकलन -निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद,
Exit mobile version