Site icon अग्नि आलोक

सार्वजनिक तमाशा के लिए एक मंच बन गया लोकतंत्र का मंदिर

Share

-विपिन पब्बी

इस साल की शुरूआत में नए संसद भवन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह ‘सिर्फ एक इमारत नहीं… बल्कि लोकतंत्र का मंदिर’ है जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों को प्रतिबिंबित करता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में संसद की भूमिका और कार्यप्रणाली पर ये वास्तव में सही और उचित विचार थे। हालांकि, यह सर्वविदित है कि कैसे लोकतंत्र के इस मंदिर को लगातार सरकारों और उन लोगों द्वारा कुचला और अपवित्र किया गया है जिन्हें हम अपने ‘कीमती वोटों’ के माध्यम से चुनते हैं।

लोगों की चिंताओं को उठाने और देश पर शासन करने के लिए कानून बनाने की जगह के रूप में अपनी भूमिका निभाने की बजाय, यह सार्वजनिक तमाशा के लिए एक मंच बन गया है जहां चिल्लाना निर्वाचित प्रतिनिधियों की प्रमुख गतिविधि प्रतीत होती है। संसद के लगभग हर सत्र में एक तरह का नया रिकॉर्ड बनता है, जो उस स्थान की पवित्रता को और भी कम कर देता है। दोनों पक्षों के संसद सदस्य और साथ ही आने वाली सरकारें इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार हैं, सिवाय इसके कि कुछ सरकारों का ट्रैक रिकॉर्ड दूसरों की तुलना में खराब है।

नवीनतम उथल-पुथल, जिसके कारण विपक्ष की सीटें लगभग खाली हो गई हैं, नए निम्न स्तर की शृंखला में नवीनतम है। जो बात परेशान करने वाली और पूरी तरह से अरुचिकर है वह यह है कि यह स्थिति अनावश्यक रूप से बनाई गई थी और इसे पूरी तरह से टाला जा सकता था। शुक्र है कि संसद पर हमले में कोई क्षति नहीं हुई, यह बहुत गंभीर मामला है। सुरक्षा में सेंध लगाना और दो लोगों का इस तरह सदन में घुस जाना कोई सामान्य बात नहीं थी। वे घातक गैस ले जा सकते थे जिससे निर्वाचित प्रतिनिधियों की जान जा सकती थी।

यह अनगिनत परिणामों वाली आपदा हो सकती थी। आतंकवादियों द्वारा संसद पर हमले की बरसी पर इस गंभीर चूक पर केंद्रीय गृह मंत्री या प्रधानमंत्री को बयान देने की आवश्यकता है। यह तर्क कि संसद की सुरक्षा लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी थी, अमान्य है। इस उल्लंघन में संसद के चारों ओर सुरक्षा की कई परतें शामिल थीं और इसने निश्चित रूप से सरकार से प्रतिक्रिया मांगी।

इसकी बजाय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने संसद के विपक्षी सदस्यों की कठोर और उचित मांग के बावजूद चुप रहना पसंद किया। बस इस घटना की ङ्क्षनदा करने वाले एक बयान की जरूरत थी और यह कहना था कि घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। यह निश्चित रूप से सरकार की ओर से कमजोरी का संकेत नहीं होगा। सरकार ‘लोकतंत्र के मंदिर’ में यह बात कहने से क्यों कतरा रही थी? फिर भी, अपनी प्रकृति और रिकॉर्ड के अनुरूप, सरकार अपने रुख पर अड़ी रही। यह सर्वविदित परंपरा है कि संसद सत्र के दौरान सभी महत्वपूर्ण घोषणाएं संसद में ही की जाती हैं। इसके बजाय, इस मामले में, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों ने सदन के बाहर इस मुद्दे पर बयान दिया।

प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रैली में ङ्क्षचता व्यक्त की जबकि गृह मंत्री ने एक टी.वी. शो में भाग लेते हुए स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया। ये कृत्य सत्ता के अहंकार को दर्शाते हैं और स्पष्ट रूप से संसद का अपमान हैं। अहंकार का यह रवैया वर्तमान सरकार की पहचान रही है, भले ही प्रधानमंत्री ने ‘इंडिया’ गठबंधन को ‘घमंडिया गठबंधन’ का उपनाम दिया हो। अहंकार की वह लकीर पिछले 10 वर्षों में एक भी प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित न करने के मोदी के ‘विश्व रिकॉर्ड’ में परिलक्षित होती है।

हाल ही में वह चुनिंदा मीडिया घरानों को साक्षात्कार दे रहे हैं, लेकिन जाहिर तौर पर यह सख्त शर्त पर है कि उनसे कोई असुविधाजनक सवाल या क्रॉस सवाल नहीं पूछे जाएंगे। टैलीविजन बहसों और प्रैस कांफ्रैंसों में भाजपा प्रवक्ताओं की प्रतिक्रियाओं में अहंकार की वही झलक दिखती है। बहुत गंभीर मुद्दे पर बयान की मांग करने के लिए संसद सदस्यों के बड़े पैमाने पर निलंबन से राज्य सरकारों और वक्ताओं को मजबूत संकेत जाएगा, जो असुविधाजनक सवालों का जवाब देने की बजाय निर्वाचित प्रतिनिधियों को बाहर करना सुविधाजनक समझेंगे।

3 हिंदी भाषी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की हालिया जीत ने निश्चित रूप से लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी को बढ़ावा दिया है, लेकिन इसके लिए अच्छा होगा कि वह जमीन पर टिके रहें और देश में लोकतंत्र को मजबूत करें।

Exit mobile version