Site icon अग्नि आलोक

साल 2022….कई सेलेब्स हैं, जिनकी रेयर बीमारी का राज खुला

Share

इस साल कई सेलेब्स हैं, जिनके फैंस के साथ उनकी रेयर बीमारी का राज खुला, जिसने उनके फैंस को चौंका कर रख दिया। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल अपनी रेयर बीमारियों का खुलासा किया। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।

Celebrities With Chronic Illness

Year Ender 2022 साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड के ऐसे कई बड़े सितारे हैं, जिन्होंने इसी साल 2022 में अपने फैंस को चौंकाते हुए अपनी रेयर बीमारी का खुलासा किया। हालांकि, कुछ स्टार्स अपनी इन बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो कुछ अपनी बीमारियों से उभर चुके हैं। ये साल खत्म होने वाला है। ऐसे में आज हम आपको उन तमाम सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जो इन बीमारियों से जंग लड़ रहे हैं। हालांकि, उनके खुलासे ने उनके फैंस को जरूर चौंका दिया था।


सामंथा रुथ प्रभु

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी फिल्म ‘यशोदा’ की रिलीज के समय अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की थी और साथ में एक लंब पोस्ट भी लिखकर, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया था कि ‘वो मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जंग लड़ रही हैं’।


महिमा चौधरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी इस समय ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीनारी से अपनी जिदंगी की जंग लड़ रही हैं। उनकी इस बीमारी का पता उनके फैंस को इसी साल जून पता चला था, जिसकी खबर एक्टर अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडिया शेयर कर दी थी।


यामी गौतम

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, वो भी इस समय ‘केराटोसिस पिलारिस’ (Keratosis Pilaris) नाम की एक बीमारी से जूझ रही हैं, जो स्किन से संबंधित होती है।


सेलेना गोमेज

अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज ने भी खुलासा करते हुए बताया था कि ‘उन्हें लगता है कि वो कभी मां नहीं बन पाएंगी’। साथ ही सिंगर ने बताया था कि ”बाइपोलर डिसऑर्डर’ से जुझ रही हैं, जिसकी दवा के कारण बच्चे को जन्म देना उनके लिए खतरनाक हो सकता है’।


फातिमा सना शेख

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी इसी साल खुलासा किया था कि वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जो ‘मिर्गी के दौरे’ पड़ना है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए जुड़े कई मिथ को लेकर भी खुलाकर बात की।


वरुण धवन
अपनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग के दौरान वरुख धवन को काफी मेहनत करनी पड़ी, जिसकी वजह से उन्हें ‘वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन’नाम की बीमारी हो गई। इस बीमारी ने उन्हें मानसिक रूप से काफी तनाव में डाल दिया था।


छवि मित्तल

फेमस टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने भी इसी साल सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि, उन्होंने पहले ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी करवाई और फिर रेडियोथैरेपी सेशन भी लिया। अब वे एक दम ठीक हैं।

Exit mobile version