कभी आपने गौर किया है कि रोमेंटिक डेट पर जाने वाले कपल छोटी-सी राउंड टेबल पर बैठकर ही प्यार-भरी बातें करते हैं। यह रोमेंटिक डेट वाली टेबल चौकोर क्यों नहीं होती? आपको अगर किसी से प्यार होता है तब आप उसका इजहार रेड रोज देकर ही क्यों करते हैं? हम रोज की जगह लिली, गेंदा या दूसरा कोई फूल क्यों नहीं देते? ऐसे कई सवालों का जवाब आपकी तरह हम भी तलाशने निकले हैं। जो जवाब हमें साइकोलॉजिस्ट और दूसरे एक्सपर्ट से मिले, उसे हम आपसे शेयर कर रहे हैं।
प्यार आखिर अंधा क्यों होता है?
कहते हैं कि प्यार में होना और ड्रग्स लेना दोनों ही क्रियाएं दिमाग के समान हिस्से को प्रभावित करती हैं। दोनों ही स्थिति में दिमाग के अंदर डोपामाइन नाम का कंपाउंड बहता है। यह हमें नशे जैसा महसूस कराता है। साइकोलॉजिस्ट मानते हैं कि प्यार नशे की तरह ही होता है। जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आपके दिमाग में कोकीन के समान न्यूरोलोजिक्ल प्रभाव पड़ता है। आप अलग-सा सुख का महसूस करते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है।
आपका मैसेज पहुंचाएगा रेड रोज
सालों से, फूलों का उपयोग कई चीजों के प्रतीक के तौर पर किया जाता रहा है। फूल रोमांस, शादी, प्यार और प्रजनन क्षमता का भी प्रतीक है। राजनीति में फूलों को सीक्रेट मैसेज देने के लिए भी यूज किया जाता था। कहते हैं कि महारानी विक्टोरिया के समय लोग अपनी फीलिंग्स को गुलाब का फूल देकर ही एक्सप्रेस करते थे। तभी से गुलाब देने की परंपरा चली आ रही है।
प्यार का इजहार रेड रोज से क्यों?
इस बात का कोई साइंटिफिक फैक्ट नहीं, पर माना गया है कि लाल गुलाब पैशन दर्शाता है। यह बताता है कि आपका रिश्ता मजबूत है। इससे अट्रैक्शन स्ट्रॉन्ग होता है। यह खूबसूरती, रोमांस और डिजायर का प्रतीक है। इसे शक्ति और साहस के प्रतीक के लिए यूज किया जाता है। मैरिड कपल में लाल गुलाब खुशी को दर्शाता है।
घुटने पर बैठकर प्रपोज क्यों करते हैं ?
जब किसी लड़की के सामने कोई लड़का घुटनों पर बैठकर प्रपोज करता है तो यकीनन उस लड़की को काफी अच्छा लगता है। कभी सोचा है कि इस प्रथा की शुरुआत कैसे और कब हुई। फ्रांस में हजारों वर्षों से सम्मान या श्रद्धा दिखाने के लिए घुटने के बल बैठकर सिर झुकाते हैं। इसे genuflecting कहते हैं। यह एक लैटिन शब्द है। यह तरीका धर्म और प्यार दोनों के सम्मान के लिए अपनाया जाता है। युद्ध के दौरान भी घुटने के बल पर समर्पण किया जाता था। 11वीं शताब्दी में, शूरवीरों ने दरबार की महिलाओं के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया और अपने प्रेम को जताने के लिए घुटने पर बैठ गए। यह रिवाज बन गया जिसे ‘विनम्र प्रेम’ नाम दिया गया।
घुटने पर बैठकर प्रपोज करने का कारण
- घुटने पर बैठकर प्रपोज करने का मतलब आप अपने पार्टनर का सम्मान करते हैं।
- आप अपने प्यार का इजहार कर उसे अपना बनाना चाहते हैं।
- यह बताना चाहते हैं कि सामने वाले के प्यार में आप नतमस्तक हैं।
- पब्लिक प्लेस पर अगर आप घुटने पर बैठकर प्रपोज कर रहे हैं तो आप पूरी दुनिया को अपने रिश्ते के बारे में बताना चाहते हैं।
- आप एक आज्ञाकारी प्रेमी हैं।
कैंडिल लाइट डिनर का रोमांस से क्या कोई रिलेशन है?
कुछ को लगता है कि ऐसा है और कुछ को नहीं। हमने तो बस हमेशा से यही माना है कि कैंडिल लाइट डिनर से प्यार बढ़ता है। कपल क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। कुछ दिन पहले एक रिसर्च आई थी जिसमें कहा गया कि कैंडल्स बनाने के लिए पैराफीन वैक्स का इस्तेमाल होता है। जब आप इन्हें किसी रूम में बैठकर जलाते हैं, तब एयर पॉल्यूशन होता है। हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। कैंसर भी हो सकता है। ब्रिटेन स्थित कैंसर रिसर्च के डॉक्टर जोआना ओवेन्स कहती हैं कि ऐसा कोई सीधा सबूत नहीं मिला है। हकीकत तो यह है कि बंद कमरे में अगर सिगरेट भी पी जाए तो उससे प्रदूषण बढ़ता है और यहज्यादा महत्वपूर्ण है।
खुशबू या गंध का महत्व क्या है?
डेटिंग साइट विक्टोरिया मिलान के एक रिसर्च के मुताबिक- संभावित पार्टनर को आकर्षित करने में शरीर की गंध एक भूमिका महत्वपूर्ण होती है। 60% से अधिक पुरुष अपने पार्टनर की खुशबू से प्यार करते हैं। 53% महिलाएं संभावित पार्टनर की खुशबू को पसंद करती हैं। रिसर्च में यह भी कहा गया है कि कई रिश्ते सिर्फ पार्टनर के शरीर से आती बदबू की वजह से टूट जाते हैं। यही वजह है कि मार्केट ने गंध या खुशबू को परफ्यूम, डियोड्रेंट आदि के माध्यम को खूब भुनाया है।
समझते हैं लव की साइकोलॉजी
- रिसर्च के मुताबिक, पहली नजर में ही पसंद करने में केवल 90 सेकंड से 4 मिनट का समय लगता है।
- कुछ रिसर्च यह भी कहती है कि जब लोग प्यार में होते हैं तो एक दूसरे की आंखों में देखने के महज 3 मिनट में दिल धड़कने लगता है।
- जीवन भर किसी एक व्यक्ति से प्यार करना और फिर शादी करने की थ्योरी सिर्फ इंसानों की नहीं है। रिसर्च बताते हैं कि बहुत सारे जानवर जैसे कि भेड़िए, लंगूर, बंदर, दीमक भी Monogamy में यकीन करते हैं।
- अंजान व्यक्ति आपकी बॉडी लैंग्वेज से पहले इम्प्रेस होता है फिर आपकी बातों से।

