Site icon अग्नि आलोक

सभी रेलवे स्टेशनों में होगा धरना आन्दोलन

Share

 सभागंज मैहर में श्री रविशंकर द्विवेदी जी के आवास में पूर्व जनपद सदस्य रामलाल प्रजापति वा रविशंकर द्विवेदी नाथू प्रजापति वा अन्य के साथ विचार विमर्श के बच यह निर्णय लिया गया कि रेल के निजीकरण के खिलाफ भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी आंदोलन का समर्थन किया जाए। और झुकेही अमदरा पकरिया भदनपुर में भी पूर्व में चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को पूर्ववत चलाने के साथ रेल काउंटर से उनके टिकट की विक्री वा हर स्टेशन में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर अमदरा झुकेही पकारिया भ दनपुर पटवारा में दो दो दिन का धरना आंदोलन किया जाए। भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में चलने वाले इस आंदोलन को जरूरत पड़ने पर जबलपुर डीआरएम आफिस के सामने भी शुरू किया जाए।जिस पर सबने अपनी सहमति दी।और होली के पावन त्योहार के बाद  इस आंदोलन को शुरु करने का ऐलान किया।

Exit mobile version