Site icon अग्नि आलोक

Oscar 2022 के लिए सिलेक्ट हुईं ये 10 फिल्में

Share

हॉलिवुड ही नहीं, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ऐकेडमी अवॉर्ड (Oscar 2022 Nominations) का इंतजार सभी को बेसब्री से होता है। अब इसका आगाज नॉमिनेशन के साथ हो गया है। बीते मंगलवार यानी 8 फरवरी को उन नामों की अनाउंसमेंट कर दी गई, जो इस साल का ऑस्कर अवॉर्ड 2022 (Oscar Awards 2022) जीत सकती हैं। बेस्ट फिल्मों (Oscar 2022 Nominations Best Picture) की बात करें तो रेस में 10 मूवीज के नाम हैं। इनमें से कौन बाजी मारेगी, इसका ऐलान 27 मार्च को होगा, लेकिन आइये इससे पहले आपको इन फिल्मों से रूबरू कराते हैं।

सबसे पहले आपको बताते हैं कि इस बार कौन-कौन सी फिल्में ‘बेस्ट पिक्चर’ के लिए नॉमिनेट हुई हैं। आइये इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

ये 10 फिल्में हैं बेलफास्टकोडा , डोंट लुक अप , ड्राइव माई कारड्यून , किंग रिचर्डलीकोरिस पिज्जा , नाइटमेयर ऐले द पावर ऑफ द डॉग वेस्ट साइड स्टोरी 

अब आपको बताते हैं इन फिल्मों के बारे में। इनकी कहानी। किसने डायरेक्ट किया और किसने स्टोरी लिखी। कौन-से पॉप्युलर सिलेब्स ने किस फिल्म में लीड रोल निभाया है और ये कब रिलीज हुईं।

1. Belfast (Laura Berwick, Kenneth Branagh, Becca Kovacik and Tamar Thomas, Producers)

बेलफास्ट की बात करें तो ये 2021 की बेस्ट ड्रामा मूवी मानी जाती है। इसमें आइरिश और क्रिश्चन लोगों के दंगों को दिखाया गया है, जो 1969 के दौरान की है। इसे Kenneth Branagh ने डायरेक्ट किया और लिखा है।

2. CODA (Philippe Rousselet, Fabrice Gianfermi and Patrick Wachsberger, Producers)

इस फिल्म को Sian Heder ने डायरेक्ट किया है। Emilia Jones, Marlee Matlin और Troy Kotsur स्टारर इस फिल्म में एक ऐसे परिवार की लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो सुन नहीं सकता है। इस लड़की को समाज में किस तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ता है, इसे बखूबी दिखाया गया है।

3. Don’t Look Up

इस मूवी के डायरेक्टर Adam McKay हैं। इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो Leonardo DiCaprio, Jennifer Lawrence और Meryl Streep ने लीड रोल निभाया है। इसमें दिखाया गया है कि धरती खत्म होने वाली है, लेकिन कोई भी इस बात पर यकीन नहीं करता है। गंभीर सीरियस मुद्दे को कॉमेडी के तरीके से पेश किया गया है।


4. Drive My Car

जैपनीज सहित की लैंग्वेज में बनी ये फिल्म इमोशंस से भरपूर है। इसे Ryusuke Hamaguchi ने डायरेक्ट किया है। Hidetoshi Nishijima, Toko Miura और Reika Kirishima स्टार कास्ट है। कहानी कुछ ऐसी है कि एक कपल एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करता है, लेकिन वाइफ की डेथ हो जाती है। फिर शुरू होती है असली कहानी।

5. Dune 

ड्यून, 2021 में रिलीज हुई अमेरिकन साइंस फिक्शन मूवी है। इसका डायरेक्शन Denis Villeneuve ने किया है। इसमें Timothee Chalamet, Rebecca Ferguson, Oscar Isaac, और Zendaya सहित कई कलाकार हैं।

ये एक बायोग्राफिकल मूवी है, जिसमें विल स्मिथ लीड रोल में हैं। इसमें ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसमें एक पिता अपनी बेटियों को अपना सपना पूरा करने के लिए सब कुछ करता है। इसमें विल स्मिथ के अलावा Aunjanue Ellis और Jon Bernthal जैसे स्टार्स हैं। इस मूवी को
Reinaldo Marcus Green ने डायरेक्ट किया है।

Paul Thomas Anderson के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में Alana Haim, Cooper Hoffman और Sean Penn ने अहम भूमिका निभाई है। ये एक कॉमेडी मूवी है, जो पिछले साल रिलीज हुई थी।

ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है। इसमें 1940 के दौर को दिखाया गया है। फिल्म कई सस्पेंस से भरी हुई है। इसे Guillermo del Toro ने डायरेक्ट किया है, जबकि Bradley Cooper, Cate Blanchett और Toni Collette ने अहम भूमिका निभाई है।

इस ड्रामा मूवी की कहानी 1925 में मोंटाना शहर से शुरू होती है। ये भी एक साइकोलॉजिकल ड्रामा मूवी है, जिसे लिखा और डायरेक्ट किया है Jane Campion ने। ये Thomas Savage के 1967 के नॉवेल पर बेस्ड है, जिसका नाम सेम है। स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें Benedict Cumberbatch, Kirsten Dunst, Jesse Plemons और Kodi Smit-McPhee ने अहम भूमिका निभाई है।

इस फिल्म में आपको लव स्टोरी देखने को मिलेगी, जिसमें लड़का स्ट्रीट गैंग के साथ शामिल होता है। एक तरफ लड़की की फैमिली तो दूसरी तरफ उसका प्यार। दोनों कैसे अपने प्यार को हासिल करते हैं, ये ट्विस्ट लाजवाब है। इसके डायरेक्टर Steven Spielberg हैं। स्टार कास्ट Ansel Elgort, Rachel Zegler और Ariana DeBose हैं।

अब इनमें से कौन सी फिल्म ऑस्कर 2022 का खिताब अपने नाम करेगी, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Exit mobile version