अग्नि आलोक

वो झूठ बोल रहे हैं बड़े सलीके से..मैं एतबार ना करूं तो और क्या करूं.

Share

सुनीलसिंह बघेल

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में चल रही उठापटक को महाशक्ति का आशीर्वाद होने की बात कह गए.. अब महाशक्ति का खेल देखिए … इंदौर एयरपोर्ट रनवे की रिपेयरिंग के चलते 31 जुलाई तक, रात 11 से सुबह 6:00 बजे तक बंद रखा गया है.. एयरपोर्ट बंद रखने से इंदौर को रोजाना करीब एक दर्जन फ्लाइट का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है… लेकिन सत्ता का खेल देखिए और समझिए …

24 जून की रात महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस को बड़ौदा में बागी गुट के नेता शिंदे के साथ कथित तौर पर गोपनीय बैठक करनी थी। यदि वे मुंबई से सीधे करीब 400 किलोमीटर दूर बड़ौदा जाते तो एयरपोर्ट पर मौजूद शिव सेना के सूत्रों से पोल खुल जाती… इसलिए निजी कार्यक्रम का बहाना बनाकर 24 जून की रात, फडणवीस प्राइवेट जेट से मुंबई से पहले गोपनीय तौर पर इंदौर आए.. फिर यहां से धन भरवा कर उल्टा बड़ौदा गए… रात में ही गोपनीय बैठक की… सुबह फिर उल्टा इंदौर आकर मुंबई गए… यानी 400 किलोमीटर दूर जाने के लिए 900 किलोमीटर का सफर तय किया… 

हालांकि खबर गोपनीय नहीं रह पाई… इंदौर के पत्रकार मित्र Vikas Singh Rathore ने सारी गोपनीयता की धज्जियां उड़ा कर रख दी..

सवाल उठता है कि इस सब का भुगतान कौन कर रहा…अब कहां है ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग… आखिर कौन इस तरह की आलीशान उड़ानों का खर्च उठा रहा है..?? कौन है वह महाशक्ति जिसके इशारे पर रात में बंद रहने वाला एयरपोर्ट इस विशेष उड़ान के लिए खोला गया..??

 .

Exit mobile version