Site icon अग्नि आलोक

*हवा में जिंदा कबूतर ऐसे पैदा करते हैं जादूगर* 

Share

इंटरनेट पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि एक जादूगर (Magician) कागज पर छपी कबूतर की तस्वीर को देखते ही देखते जिंदा कर देता है. यह देखकर दर्शक भले ही सोच में पड़ गए कि आखिर उसने ऐसा कैसे कर लिया, लेकिन तकनीक की पैनी नजर ने जादूगर के इस ‘चमत्कार’ (Magic Trick) की पोल खोल दी है.

अक्सर हम जादूगरों को हवा में या टोपी से जिंदा कबूतर निकालते देखते हैं, लेकिन वायरल हुई क्लिप में मामला थोड़ा अलग था. इस वीडियो में आप देखेंगे कि जादूगर के हाथ में एक फ्रेम है, जिस पर कबूतर की तस्वीर बनी है. इसके बाद जादूगर जैसे ही तस्वीर पर हाथ फेरता है, एक जिंदा सफेद कबूतर वहां से उड़ने लगता है.

यह देखकर वहां मौजूद सभी दर्शक दंग रह गए, लेकिन जब इसी मैजिक ट्रिक वाले वीडियो को स्लो मोशन में देखा गया, तो जादूगर की हाथ की सफाई पकड़ी गई. असल में कबूतर फ्रेम के पीछे एक खास हिस्से में पहले से ही छिपा हुआ था. स्लो मोशन वीडियो में साफ दिख रहा है कि जादूगर ने तस्वीर को एक झटके से हटाया, और वहां से कबूतर निकल आया. लेकिन उसने यह इतनी फुर्ती से किया कि सामान्य गति में इसे आंखों से पकड़ पाना लगभग नामुमकिन है. 

यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग जादूगर की कला पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, पहले तो लगा कि वाकई में चमत्कार है, पर स्लो मोशन ने सारा सस्पेंस खत्म कर दिया. दूसरे यूजर ने कहा, लेकिन उसकी मेहनत भी तो देखो. बिना किसी चूक के इतनी सफाई से ट्रिक को अंजाम देना भी बड़ी बात है. इसी तरह लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं.

Exit mobile version