Site icon अग्नि आलोक

लौट आना……!

Share

वापिस लौट आना
मेरे तरकश से
ब्रह्मास्त्र छूटने से पहले,
वापिस लौट आना
मेरे द्वारा प्रकृति के नियम
तोड़ने से पहले,
वापिस लौट आना
मेरा किसी और से
दिल लगाने से पहले,
वापिस लौट आना
मेरी आंखों में अश्क
सूखने से पहले,
वापिस लौट आना
मेरी रूह को जिस्म
छोड़ने से पहले,
वापिस लौट आना
मेरे दिल और दिमाग में
तूफान उठने से पहले।

राजीव डोगरा ‘विमल’
(भाषा अध्यापक)
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा
पिन कोड 176029
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
9876777233
rajivdogra1@gmail.com

Exit mobile version