मुनेश त्यागी
उसने बर्बाद सारा चमन कर दिया,
हमने किसके हवाले वतन कर दिया?
उसने देश हिंदू-मुसलमान कर दिया,
हमने किसके हवाले वतन कर दिया?
उसने तो देश सारा बर्बाद कर दिया
हमने किसके हवाले वतन कर दिया?
उसने नौजवान सारा बेकार कर दिया
हमने किसके हवाले वतन कर दिया?
उसने सारा भारत गुलाम कर दिया
हमने किसकी हवाले वतन कर दिया?
उसने तो जीना ही हराम कर दिया
हमने किसके हवाले वतन कर दिया?
उसने तो देश सारा नीलाम कर दिया
हमने किसके हवाले वतन कर दिया?
उसने सारा समाज निढाल कर दिया
हमने किसके हवाले वतन कर दिया?

