आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और सकारात्मक रहने वाला है. आज आपके मन का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर अधिक रहेगा. ईश्वर भक्ति, ध्यान, पूजा-पाठ या किसी धार्मिक कार्य से दिन की शुरुआत करना आपके लिए विशेष लाभकारी सिद्ध होगा. इससे मन को गहरी शांति मिलेगी और पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.मानसिक रूप से आप खुद को हल्का, प्रसन्न और संतुलित महसूस करेंगे.देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से कहा कि आज माघ महीने की प्रतिपदा तिथि के साथ पुष्य नक्षत्र और वैधृति योग रहने वाला है. इसके साथ ही आज चन्द्रमामिथुन उपरांत कर्क राशि मे संचार करेगा. वही आज सूर्योदय – 7बजकर 13 मिनट मे होगा और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 50 मिनट मे होगा.

आज का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 50 मिनट से लेकर 12 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है. वही आज राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि जातक वालो का शानदार रहेगा.आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि हर काम सोच-समझकर करने से बिगड़े हुए काम भी बन सकते हैं.जल्दबाज़ी से बचें और धैर्य के साथ निर्णय लें. पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का आज उत्तम अवसर है और प्रयास करने पर आपको सफलता अवश्य मिलेगी.
नौकरी और व्यापार भी रहेगा शुभ
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी संभव है. आज महिला सहकर्मियों से विशेष सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान बनेगा और माहौल भी सकारात्मक रहेगा.व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी है. खासकर जमीन, मकान या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए आज का दिन उत्तम माना जा रहा है.दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ सकती है, जिससे आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. नए सौदे या पुराने क्लाइंट से लाभ मिलने की भी संभावना है.
प्रेम और परिवारिक जीवन मे आएगी खुशियां
प्रेम और रिश्तों की बात करें तो यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो आज प्रपोज़ करने के लिए बेहद अनुकूल दिन है. आपके मन की बात सामने वाले तक पहुंचेगी और सकारात्मक उत्तर मिलने की पूरी संभावना है.दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी.
स्वास्थ को लेकर रहे सतर्क
आज का दिन स्वास्थ को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा. अगर आपको पहले से ही बीमारी है तो वह बीमारी आपको परेशान कर सकता है. आज ठंड से बच के रहना बेहद जरुरी है आपके लिए. सर दर्द से परेशान रह सकते है.