आज 3 शुभ योग में गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा का दिन है. आज सौभाग्य, शोभन और रवि योग है. गुरुवार व्रत में विष्णु पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि आती है, गुरु दोष मिटता है. पंचांग अनुसार आज माघ कृष्ण षष्ठी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, गर करण, सिंह राशि का चंद्रमा है. आज दक्षिण का दिशाशूल भी है. वैदिक पंचांग से देखें आज के सभी मुहूर्त, राहुकाल आदि.
आज गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा और 3 शुभ योग हैं. आज सौभाग्य योग 05:26 पी एम तक है, उसके बाद शोभन योग है. वहीं रवि योग दोपहर में 12:24 पी एम से पूरी रात तक है. रवि योग में सूर्य का प्रभाव होने से सभी दोष मिट जाते हैं. इस योग में सूर्य पूजा लाभदायी होता है. पंचांग के अनुसार आज माघ कृष्ण षष्ठी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, गर करण, सौभाग्य योग, दक्षिण का दिशाशूल और सिंह राशि का चंद्रमा है. षष्ठी तिथि में भद्रा कल सुबह में लगेगी, जिसका वास स्थान पाताल लोक है. जो लोग आज गुरुवार व्रत हैं, वे शुभ-उत्तम मुहूर्त 07:15 ए एम से 08:33 ए एम के बीच भगवान विष्णु की पूजा करें.
गुरुवार व्रत में भगवान विष्णु को पीले फूल, हल्दी, अक्षत्, धूप, दीप, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, नैवेद्य, केला, फल आदि अर्पित करें. ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए श्रीहरि को गुड़, चने की दाल, बेसन के लड्डू आदि का भोग लगाएं. उसके बाद श्री विष्णु चालीसा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. फिर गुरुवार व्रत कथा सुनें और विष्णु जी की आरती करें. विष्णु पूजा करने से गुरु दोष मिटता है, विवाह का योग बनता है, वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. गुरुवार व्रत में विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा से जीवन में सुख, समृद्धि, धन, वैभव की प्राप्ति होती है. आज हल्दी, केला, गुड़, बेसन, चने की दाल, विष्णु चालीसा, पीतल के बर्तन, सोना, पीला चंदन, पीले वस्त्र आदि का दान करें. पंचांग से जानें आज के सभी मुहूर्त, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग
- आज की तिथि- षष्ठी – 07:05 ए एम, जनवरी 09 तक, फिर सप्तमी
- आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 12:24 पी एम तक, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी
- आज का करण- गर – 06:43 पी एम तक, वणिज – 07:05 ए एम, जनवरी 09 तक, फिर विष्टि
- आज का योग- सौभाग्य – 05:26 पी एम तक, उसके बाद शोभन
- आज का पक्ष- कृष्ण
- आज का दिन- गुरुवार
- चंद्र राशि- सिंह- 06:39 पी एम तक, फिर कन्या
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:41 पी एम
चन्द्रोदय- 10:53 पी एम
चन्द्रास्त- 10:39 ए एम
आज के शुभ मुहूर्त और योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:26 ए एम से 06:21 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: 12:07 पी एम से 12:49 पी एम
- विजय मुहूर्त: 02:12 पी एम से 02:54 पी एम
- रवि योग: 12:24 पी एम से 07:15 ए एम, जनवरी 09
- अमृत काल: 06:06 ए एम, जनवरी 09 से 07:47 ए एम, जनवरी 09
- निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, जनवरी 09 से 12:55 ए एम, जनवरी 09
-
- दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
भ-उत्तम: 07:15 ए एम से 08:33 ए एम
चर-सामान्य: 11:10 ए एम से 12:28 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:28 पी एम से 01:46 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:46 पी एम से 03:04 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:22 पी एम से 05:41 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 05:41 पी एम से 07:22 पी एम
चर-सामान्य: 07:22 पी एम से 09:04 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:28 ए एम से 02:10 ए एम, जनवरी 09
शुभ-उत्तम: 03:52 ए एम से 05:33 ए एम, जनवरी 09
अमृत-सर्वोत्तम: 05:33 ए एम से 07:15 ए एम, जनवरी 09
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड- 07:15 ए एम से 08:33 ए एम
- गुलिक काल- 09:52 ए एम से 11:10 ए एम
- राहुकाल- 01:46 पी एम से 03:04 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 10:44 ए एम से 11:25 ए एम, 02:54 पी एम से 03:36 पी एम
- भद्रा- 07:05 ए एम, जनवरी 09 से 07:15 ए एम, जनवरी 09
- भद्रा का वास- पाताल लोक में
- दिशाशूल- दक्षिण
- शिववास
भोजन में – 07:05 ए एम, जनवरी 09 तक, फिर श्मशान में.