आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन भी है. मंगलवार के दिन हनुमानजी का व्रत करके पूजा करने से ऊपरी बाधा, अनिद्रा, बेचैनी, अकारण भय में अत्यंत प्रभावी मानी गई है. मंगलवार के पंचांग से जानें आज के मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया, राहुकाल आदि.
आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि है. साथ ही आज भरणी नक्षत्र, सिद्ध योग, गर करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है. मंगलवार के दिन का व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है. मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह, वीरता, बल और बाधा-निवारण से माना जाता है. इस दिन व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा से ग्रह-नक्षत्र के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है. हनुमानजी को संकटमोचन कहा गया है क्योंकि मंगलवार को पूजा करने से अनजाना भय, बुरी दृष्टि और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. हनुमानजी की पूजा भूत-प्रेत, टोना-टोटका और नकारात्मक शक्तियों का नाशक माना गया है और जीवन के हर क्षेत्र में फायदा भी मिलता है.

मंगलवार मंगल ग्रह का दिन है और हनुमानजी मंगल के अधिदेवता माने जाते हैं. इस दिन उनकी पूजा करने से कुंडली के मंगल दोष, क्रोध, आवेग, दुर्घटना योग में शांति आती है. शास्त्रों के अनुसार, हनुमानजी बल, तेज और ब्रह्मचर्य के प्रतीक हैं. नियमित मंगलवार की पूजा से शारीरिक बल और मानसिक साहस में वृद्धि होती है. साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है और मन स्थिर व साहसी बनता है. मंगलवार को स्नान करके लाल वस्त्र धारण करें, हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल और गुड़-चना अर्पित करें. हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें. मंगलवार को हनुमानजी की उपासना से शत्रुओं की कुटिल चालों को निष्फल करती है और विवादों में रक्षा देती है. अगर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और राहु-केतु की बाधा चल रही हो, तो मंगलवार का व्रत और हनुमान पूजा विशेष लाभ देती है. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.
आज का पंचांग, 30 दिसंबर 2025
आज की तिथि- दशमी तिथि – 07:50 ए एम तक, फिर एकादशी – 05:00 ए एम, 31 दिसंबर
आज का नक्षत्र- भरणी – 03:58 ए एम, 31 दिसंबर तक, कृत्तिका नक्षत्र
आज का करण- गर – 07:50 ए एम तक, वणिज – 06:28 पी एम तक, विष्टि – 05:00 ए एम, 31 दिसंबर
आज का योग- सिद्ध – 01:02 ए एम, 31 दिसंबर तक, फिर साध्य योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मेष राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:13 ए एम
सूर्यास्त- 05:34 पी एम
चन्द्रोदय- 01:33 पी एम
चन्द्रास्त- 03:43 ए एम, 31 दिसंबर
आज के शुभ योग और मुहूर्त 30 दिसंबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 05:24 ए एम से 06:19 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:03 पी एम से 12:44 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:07 पी एम से 02:49 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:31 पी एम से 05:59 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से, 12:51 ए एम, 31 दिसंबर
रवि योग: 07:13 ए एम से 03:58 ए एम, 31 दिसंबर
त्रिपुष्कर योग: 05:00 ए एम, 07:14 ए एम, 31 दिसंबर
सर्वार्थ सिद्धि योग: 03:58 ए एम, 07:14 ए एम, 31 दिसंबर
शिववास: सभा में – 07:50 ए एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में, 31 दिसंबर
आज के अशुभ मुहूर्त 30 दिसंबर 2025
राहुकाल: 02:59 पी एम से 04:17 पी एम
यमगण्ड: 09:49 ए एम से 11:06 ए एम
दुर्मुहूर्त: 09:18 ए एम से 09:59 ए एम
गुलिक काल: 12:24 पी एम से 01:41 पी एम
भद्रा: 06:28 पी एम से 05:00 ए एम, 31 दिसंबर
दिशाशूल- उत्तर