शिवसेना हर वर्ष दशहरा रैली का आयोजन करती है। परम्परागत रूप से यह शिवाजी पार्क में होता है। इस बार यह ऐतिहासिक षण्मुखानन्द हॉल में हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लगभग एक घण्टे के भाषण में आरएसएस और भाजपा को खूब लताड़ा…
कुछ अंश अनुवाद करके दे रहा हूँ:-
● गटर के पानी को भाजपा में डालने पर उसे गंगाजल कहने का रिवाज़ हो गया है…
● राजनाथ की औकात है क्या गांधी जी या सावरकर के बारे में कुछ कहने की? उन लोगों का जो हुआ वो हुआ, अभी तुम क्या कर रहे हो?
● 2 उपचुनावों में इनके पास खुद के उम्मीदवार नहीं, और खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहते हैं…
● हिंदुत्व को इन नए हिंदुओं (भाजपाईयो) से ख़तरा है…
● माय (महिला) मरे और गाय बचे ये हिन्दुत्व नहीं है…
● फडणवीस कहते थे मैं फिर आऊंगा, अब कहते हैं मैं गया ही नहीं…कहीं नहीं गए तो चुपचाप बैठ जाओ जहाँ हो
●अगर दम है तो खुद आकर लड़ो , सीबीआई ED की धमकी मत दो…इनके पास एक ही हथियार है, सीबीआई, ED…
●अगर मुझे किसी से लड़ना है तो मैं मुख्यमंत्री के तौर पर पुलिस का सहारा नहीं लूंगा बल्कि शिवसेनाप्रमुख के तौर पर अपने शिवसैनिकों को आवाज़ दूँगा, ये मर्दानगी है… सीबीआई और ED जैसी सरकारी संस्थाओं के पीछे छुपकर उनका दुरुपयोग कर वार करना नामर्दों का काम है…
●मोहन भागवत कहते हैं कि हम सभी का DNA एक है। तो ये जो दिनदहाड़े किसानों को मारा, उनके पूर्वज दूसरे ग्रह से आये थे क्या???
● मैं दशहरे पर जनता की पूजा करता हूँ, जनता के पास सबसे बड़ा शस्त्र है मताधिकार
●मैं मोदी नहीं हूं कि झोला उठाकर निकल लूंगा
●दो साल में हमारी महाविकास आघाडी सरकार को गिराने का खूब प्रयत्न किया, मैं चैलेंज देता हूँ गिराकर दिखाओ…
● इनके पास एक ही खेल है “छापा और कांटा” (Head and Tail)छापा मरवाओ और कांटा निकालो…
●जिस तरह आजादी की लड़ाई में देश जल रहा था…आज भी देश जल रहा है… उस समय महाराष्ट्र , बंगाल, पंजाब ने नेतृत्व किया…मैं ममता दीदी को धन्यवाद देता हूँ…बंगाल ने इनको औकात दिखा दी…पंजाब ने दिखा दी…महाराष्ट्र ने दिखा दी…ये भी जाएंगे जैसे वो गए…
●हर हर महादेव का मतलब क्या होता है, हम दिखाएंगे
● राज्यपाल के पत्र पर…मुम्बई में कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना (साकीनाका में महिला का बलात्कार और हत्या) तो कहते हैं महाराष्ट्र में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है…अगर महाराष्ट्र में गला घोंटा जा रहा है तो यूपी में गले मे हार डाला है क्या???
●26 नवम्बर आतंकी हमले में शहीद करकरे, ओलम्बे जैसे पुलिसवालों को ये भाजपाई माफिया कहते हैं…
● उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल , अखिलेश यादव के साथ क्या किया? सबने देखा… ये पुलिस माफिया नहीं है…ये भारत रत्न हैं???
● इन लोगों ने न कभी देश की आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया, न अपना खून बहाया …लेकिन आज भारत माता की जय चिल्ला कर खुद को सैनिकों से ज्यादा देशभक्त साबित करने की कोशिश कर रहे हैं…( मितरो अब ये तो हर कोई बोल रहा है)
● तुम लोगों ने 75 साल में देश के लिए किया क्या है??? अमृत महोत्सव में अमृत मंथन करो…देश को तुमने क्या कर दिया… (सत्तर साल का रोना बन्द करो अंधबतखों)
● बाबासाहेब अंबेडकर ने बनाये सँविधान में स्पष्ट किया है केंद्र और राज्य के अधिकार एक समान हैं। सिवाय, विदेशी आक्रमण, विदेश नीति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के अलावा केंद्र की तरह राज्य को भी सम्पूर्ण अधिकार है।ये लोग इस संविधान को खत्म करना चाहते हैं। राज्यों के रोजमर्रा के काम मे केंद्र सरकार दखल दे रही है और यह संविधान के खिलाफ़ है।
● ये नशेड़ी हैं, इनको सहकारी समिति से लेकर केंद्र तक सत्ता का नशा लग गया है।अम्लीय पदार्थो के नशे से परिवार बर्बाद होता है, सत्ता के नशे ने इनके लाखों परिवारों को बरबाद कर दिया है…
● आरटीआई से पता चला है कि बंदरगाहों की 75% निधि गुजरात को दी गई है…बाकी राज्य देश में नहीं है???
● आरएसएस और भाजपा से जुड़े कई संस्थाओं को करोड़ो रुपये दिए गए हैं….ये आर टी आई में है…
●कोर्ट ने साफ कहा है अदाणी के पोर्ट से पकड़े गए हजारों करोड़ के ड्रग्स की जांच करो, ये 2 ग्राम चरस की जांच करके पूरे देश में महाराष्ट्र को बदनाम करने में लगे हैं।
●तुम 2 ग्राम गांजा सूंघ रहे हो, मेरी मुम्बई पुलिस ने 150 करोड़ का ड्रग्स पकड़ा …ये किसी सेलिब्रिटी को पकड़ कर ढोलक बजा रहे हैं● मीडिया सिर्फ जमानत हुई या नहीं यही न्यूज़ चला रहा है, मेरी पुलिस ने सैकड़ो करोड़ के ड्रग्स पकड़े वो कितनी बार दिखाया???
● मोदी सरकारके आने के बाद गुजरात को दी जाने वाली निधि 350 गुना बढ़ी है
●दुनिया मे सबसे ज्यादा युवा भारत में है, बेरोजगारी बढ़ गई है। इन्हें रोजगार दो, इनके घर के चूल्हे जलाओ, नहीं तो ये बम बन जाएंगे।
●मैं हिंदुत्ववादी हूँ,मैंने विधानसभा में भी कहा है, मरते दम तक रहूंगा, लेकिन साथ ही इस प्रदेश का मुख्यमंत्री हूँ। इस प्रदेश का हर नागरिक , चाहे वो हिन्दू हो या गैर हिन्दू, मेरी जिम्मेदारी है। और मैं इसे भी मरते दम तक निभाउंगा
● असली हिन्दू वही है जो सभी की सुरक्षा करे, सबकी देखभाल करे।बिना किसी भेदभाव के● मैं इन “भारत्त मत्त्ता की जय” करने वालों को बताउंगा देशभक्ति क्या होती है।ये फूट डालो राज्य करो की नीति नहीं चलेगी यहां…
उद्धव ठाकरे ने आरएसएस और भाजपा को खूब लताड़ा…

