डॉ. प्रिया
अगर आप अपने प्राइवेट पार्ट को साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैं तो बता दें कि ऐसा करना संक्रमण के खतरे को बढ़ाने का काम करता है।
पर्सनल हाइजीन के जरिए कई बीमारियों और संक्रमण से बचा जा सकता है। महिलाओं के लिए अपनी पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। लेकिन इसमें केवल नियमित रूप से नहाना, हाथ धोना, दांतों को साफ करना, बालों और कपड़ों की सफाई ही नहीं शामिल होते हैं। बल्कि इसके अलावा प्राइवेट पार्ट को भी साफ रखना बेहद जरूरी माना जाता है।
अधिकतर महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट को भी रेगुलर हार्श साबुन के साथ साफ करती हैं, लेकिन ये तरीका बैक्टीरिया और कीटाणुओं के खतरे को कम करने की बजाय बढ़ाने का काम करता है। जी हां, महिलाओं को कभी भी वजाइना को साबुन के साथ साफ न करने की सलाह दी जाती है।
अगर आप भी ऐसा ही करती आ रही हैं तो आइए आज जानते हैं कि आखिर हार्श साबुन के साथ प्राइवेट पार्ट को धोना क्यों असुरक्षित बताया जाता है। साथ ही इसके सफाई का सही तरीका भी हम आपके साथ साझा करेंगे। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
नहाने के लिए अधिकतर लोग साबुन या फिर बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं और अधिकतर महिलाएं अपने इन्हीं बाथिंग प्रोडक्ट्स से प्राइवेट पार्ट को भी साफ कर लेती हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है।
आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन वजाइना को धोने की जरुरत ही नहीं होती। मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक वजाइना एक सेल्फ-क्लीनिंग ऑर्गन है जिसे विशेष सफाई उत्पादों की आवश्यकता नहीं होती है। बल्कि इसे किसी सफाई उत्पाद की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। वहीं, अत्यधिक सफाई से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
*साबुन से धोने पर बढ़ता है संक्रमण का खतरा :*
गुड बैक्टीरिया और अन्य माइक्रोब्स की एक जटिल कॉलोनी योनि को स्वस्थ रखने में मदद करती है। वॉश करने से,विशेष रूप से हार्श साबुन या डूश से,योनि का पीएच असंतुलित हो सकता है,जिससे संक्रमण और गंध का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आप इसके गंध को पूरी तरह से हटाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैं तो एक स्वस्थ योनि में स्वाभाविक रूप से हल्की गंध होती है। ऐसे में लोगों को वजाइना को धोकर इसकी सारी दुर्गंध को खत्म करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
योनी को साफ करने के लिए बाहरी हिस्से को गर्म पानी से धोया जा सकता है। अगर चाहें तो माइल्ड,बिना खुशबू वाले साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसके बाद योनी को अच्छी तरह से पानी धोएं और उस क्षेत्र को अच्छे से सुखा लें। लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि योनि में साबुन न डालें।

