Site icon अग्नि आलोक

सर्दियों में देश की इन 5 जगहों की करें सैर

Share

जनवरी में कड़ाके की सर्दी होती है। ऐसे में अगर आप इस सर्दी में गर्मी का अहसास पाना चाहते हैं तो आपको अपना बैग लेकर गर्म जगहों के लिए निकल जाना चाहिए।
देश में ऐसी कई गर्म जगहें हैं, जहां आप सर्दी से छुटकारा पाकर बढ़िया समय और सुकून भरे पल बिता सकते हैं।
आइये आज ट्रैवल टिप्स में हम आपको देश के 5 गर्म पर्यटन स्थलों की सूची बताते हैं।

हम्पी
कर्नाटक के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक हम्पी बेहद शांत जगह है, जहां जाकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं।
यह जगह कई प्राचीन मंदिरों, खंडहरों और पहाड़ियों का घर है। यहां एक बार जाने के बाद आपको दोबारा जाने का मन जरूर करेगा। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।
आप यहां सर्दियों में जा सकते हैं क्योंकि इस समय यहां मध्यम तापमान होता है।

पुदुचेरी
दिसंबर और जनवरी के बीच सर्दियों से बचने के लिए पर्यटक पुदुचेरी जाना खूब पसंद करते हैं।
यहां पर्यटक शांत समुद्र तटों, सुरम्य सड़कों, फ्रांसीसी शैली की इमारतों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।
यहां सर्दियों का तापमान आमतौर पर 22-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
आप यहां अपने दोस्तों के साथ आकर नाइटलाइफ का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

जयपुर
सर्दियों में गरमाहट का अहसास पाने के लिए आप भारत का गुलाबी शहर जयपुर की यात्रा कर सकते हैं।
यहां का तापमान 15-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है और यहां आकर आप कई शानदार जगह घूम सकते हैं। इनमें जल महल, हवा महल, एम्बर किला और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय जैसी कई जगहें शामिल हैं।
इसके साथ ही सर्दियों में यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और फेस्टिवल भी होते हैं, जिनका आप आनंद ले सकते हैं।

कोवलम
सर्दियों की ठंड से बचने के लिए आप केरल के कोवलम की भी यात्रा कर सकते हैं।
यह एक ऑफबीट पर्यटन स्थल है, जो अपने अद्भुत बैकवाटर और सदाबहार अष्टमुडी झील के लिए जाना जाता है।
यहां आकर पर्यटक पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग, सर्फिंग और स्कूबा डाइविंग का अनुभव भी ले सकते हैं।
आप सर्फिंग का आनंद लेने के लिए भारत की इन जगहों का भी रुख कर सकते हैं।

लक्षद्वीप
देश के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक लक्षद्वीप 36 प्रवाल द्वीपों का एक समूह है, जो अरब सागर के अद्भुत फिरोजा पानी के बीच स्थित है।
आप यहां दिसंबर में आकर छुट्टियों और गर्म मौसम का आनंद ले सकते हैं।
इसके अलावा यहां आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग, काइटसर्फिंग और कैनोइंग जैसी कई साहसिक गतिविधियों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
आप इस द्वीप पर स्थित समुद्री संग्रहालय और पिट्टी पक्षी अभयारण्य भी जा सकते हैं।

उत्तर भारत में मौसम इस वक्त तेजी से बदल रहा है. अगले एक-दो सप्ताह में हल्की सर्दी शुरू हो जाएगी और दिवाली के बाद मौसम तेजी से ठंडा होने लगेगा. सर्दियों का मौसम लोगों को खूब भाता है. इस मौसम में खाने-पीने और घूमने फिरने का मजा ही अलग होता है. कई जगहों पर सर्दियों में बर्फबारी शुरू हो जाती है और लोग इसका जमकर लुत्फ उठाते हैं. अगले कुछ सप्ताह में लोगों के पास दिवाली और अन्य त्योहारों की छुट्टियां होंगी, जिसका आनंद वे कई खूबसूरत जगहों पर जाकर ले सकते हैं. आज आपको देश की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां सर्दियों के मौसम में आपको एक बार जरूर जाना चाहिए. यहां आपको शांति और सुकून के साथ प्रकृति के स्वर्ग जैसे नजारे देखने को मिलेंगे. इससे आपको दिल और दिमाग खुश हो जाएगा. चलिए इन जगहों के बारे में जान लेते हैं.

गुलमर्ग – कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, क्योंकि यहां की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. सर्दियों में मौसम में जम्मू-कश्मीर बेहद मनमोहक हो जाता है. इस केंद्रशासित प्रदेश की सबसे सुंदर जगहों में गुलमर्ग का नाम पहले नंबर पर आता है. गुलमर्ग हर मौसम में बेहद आकर्षक रहता है, लेकिन सर्दियों में यहां के नजारे आपको दीवाना बना देंगे. पहाड़ों पर बसा यह शहर सर्दियों में बर्फ से ढक जाता है और यहां की झीलें जम जाती हैं. ऐसे में आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं. यहां की केबल कार की सवारी काफी फेमस है.

शिमला

खूबसूरत जगहों का जिक्र हो और हिमाचल प्रदेश का नाम न आए, ऐसा मुमकिन नहीं है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सर्दियों में सैलानियों के लिए एक परफेक्ट प्लेस है. बर्फबारी का आनंद लेने वाले लोगों के लिए शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है. शिमला शहर घुमावदार पहाड़ियों और बर्फ से ढके जंगलों से घिरा हुआ है, जहां जाकर आप प्रकृति में खो जाएंगे. यहां आप मॉल रोड पर सर्दियों में मनमोहक नजारे देखते हुए गर्म चाय की चुस्कियां ले सकते हैं. यहां की आइस स्केटिंग काफी प्रसिद्ध है.

औली – यह आकर्षक जगह उत्तराखंड में स्थित है. पहाड़ों पर बसी इस जगह से आप नंदा देवी, नीलकंठ और अन्य बर्फ से ढ़के पर्वतों की शानदार चोटियां देख सकते हैं. इस जगह को अपनी बर्फबारी के लिए जाना जाता है. इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कीइंग डेस्टिनेशन के तौर पर भी जाना जाता है. सर्दियों में इस स्थान पर जाने से आपको ऐसा लगेगा, जैसे सफेद स्वर्ग में आ गए हों. यहां का पूरा नजारा बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ होता है. बर्फबारी का आनंद लेने वाले लोगों और रोमांचक एक्टिविटीज के शौकीन सर्दियों में औली का रुख कर सकते हैं.
गोवा – सर्दियों की शुरुआत पार्टी के साथ करना पसंद है, तो आप गोवा का रुख कर सकते हैं. नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे भारत की पार्टी राजधानी भी कहा जा सकता है. शानदार मौसम, शांत समुद्र तट और रोमांचक नाइट क्लब गोवा को बेहद खास बना देते हैं. यह जगह गोवा कार्निवल, गोवा फिल्म फेस्टिवल और क्रिसमस पार्टियों के लिए भी काफी पसंद की जाती है. अगर आप सर्दियों में मौज-मस्ती करना चाहते हैं, तो गोवा घूमने का प्लान बना सकते हैं.

वायनाड – प्रकृति के मनमोहक नजारों के लिए साउथ इंडियन राज्य केरल परफेक्ट हो सकता है. केरल का शहर वायनाड हिल स्टेशन सर्दियों का आनंद लेने के लिए गजब की जगह है. वायनाड बेहद खूबसूरत और मनमोहक जगह है, जहां जाकर आप शांति और सुकून भी महसूस कर सकेंगे. इस शहर में वह हर चीज है, जिसकी उम्मीद लोग छुट्टियां मनाते वक्त करते हैं. यहां का खाना, कल्चर और प्राकृतिक जगहें आपको दीवाना बना देंगी. वायनाड में कई ट्रैकिंग ट्रेल्स हैं, जो पूरे देश से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. यहां जाकर आप साउथ इंडिया की झलक देख सकते हैं.

Exit mobile version