अग्नि आलोक

कम पैसों में सजाना चाहते हैं मेन गेट? फूल-मिट्टी से बने सजावट के इन सामान का करें उपयोग

Share

सनातन धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में एक दीपावली का पर्व आने वाला है. इस बार ये त्योहार 20 अक्तूबर दिन सोमवार को पड़ रहा है. घर में साफ-सफाई की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. लोग घर की सजावट में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. घर के दरवाजे से लेकर पूजा घर को सजाने में जुटे हैं. क्योंकि, यह वो त्योहार है जब हर कोना जगमगाता है और हर घर एक नए रंग में नजर आता है. लेकिन, अक्सर हम सोच में पड़ जाते हैं कि घर को जल्दी, सुंदर और कम खर्च में कैसे सजाएं. अगर आप भी यह सोच रहे हैं, तो घर का मुख्य दरवाजा सजाने के लिए फूल-मिट्टी से बने सामान का यूज कर सकते हैं. मेन गेट पर इनका उपयोग करने से आपका घर दमकने लगेगा. अब सवाल है कि आखिर कम खर्च में घर का मुख्य दरवाजा कैसे सजाएं? आइए जानते हैं इस बारे में-

आज पहली पसंद बन चुकी इंटीरियर डिज़ाइनिंग

इंटीरियर डिज़ाइनिंग (Interior Designing) आज के समय की मांग है जिसे ज्यादातर लोग करवाना पसंद करते हैं. बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो अपने घर का इंटीरियर लुक बदलना तो चाहते हैं लेकिन उनके पास इसके लिए अच्छा बजट नहीं होता या फिर समय की कमी होती है. यदि आप भी कम खर्च और कम समय में अपने घर को सुन्दर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बहुत सारे पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है. हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप कम खर्च और कम समय में अपने घर को एक आकर्षक लुक दे सकते हैं.

ऐसे सजाएं मुख्य द्वार

घर में खूबसूरती लाने के लिए मेन गेट को सजाना जरूरी है. इसके लिए आप फूलों या मिट्टी से बने सजावट के सामान का उपयोग कर सकते हैं. घर को सजाने के लिए आपके पास क्रिएटिव आइडिया होना जरूरी है.

मिट्टी के बर्तनों में फूल: दिवाली पर घर का मुख्य दरवाजा सजाने के लिए, किसी बड़े मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर उसमें गुलाब या किसी अन्य फूल की पंखुड़ियां डालें. आप इसे दरवाज़े के पास रख सकते हैं.

बर्तन और पौधे: छोटे मिट्टी के गमलों में या बड़े सिरेमिक पॉट्स में पौधे लगाकर दरवाज़े के दोनों ओर रखें. आप बेल वाले पौधे जैसे मैंडेविला या एलामांडा का उपयोग कर सकते हैं जो ऊपर चढ़ते हैं, या सदाबहार पौधे जैसे पोथोस लगा सकते हैं.

ताज़े फूलों से माला: गेंदे, गुलाब या अन्य सुगंधित फूलों से माला बनाकर मुख्य द्वार पर लटकाएं या सजाएं. इसके अलावा, ताजे फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग करके दरवाज़े के बाहर एक सुंदर रंगोली बनाएं. इसके बाद दीए या मोमबत्तियां भी इसके चारों ओर रखें.

खिड़कियों को दें नया लुक: घर को नया लुक देने में घर के दरवाज़े और खिड़कियां बहुत सहायक होते हैं. तो आप इनको भी नए कलर में पेंट कर सकते हैं और पूरा पेंट हो जाने के बाद इनके किनारों पर कुछ अलग कलर का पेंट करें. इससे इनको एक नया लुक मिलेगा और ये देखने में बेहद सुन्दर दिखेंगे.

Exit mobile version