Site icon अग्नि आलोक

जीने का सलीका

Share

तुम शब्दों की बात करते हो
हम तुम्हें
निशब्द ही घायल कर देंगे।
तुम खूबसूरती की बात करते हो
हम तुम्हें
सादगी से ही कायल कर देंगे।
तुम हमें आधुनिकता के
बोझ तले दबाते आये हो
हम तुम्हें
अपनी परंपराओं के बल पर ही
उठ कर दिखा देंगे।
तुम हमें दिखावे में
पनपनमा सिखाते हो
हम तुम्हें
सादगी से ही तुम्हें जीना सिखा देंगे।

राजीव डोगरा ‘विमल’
(भाषा अध्यापक)
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Exit mobile version