Site icon अग्नि आलोक

हमने देखा है मोदी सर को …………!

Share

गोपाल राठी —

–कोविड के पहले फेज मार्च 2020 में जब उन्होंने जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन घोषित किया तो साथ में गाइड लाइन भी बताई थी l उन्होंने बड़े आत्मविश्वास से कहा था कि महाभारत युद्ध 18 दिन चला था और कोरोना से हमारा युद्ध 21 दिन चलेगा और हम कोरोना को परास्त कर देंगे l उस समय अचानक 4 घण्टे के नोटिस पर किये गए इस लॉक डाउन के लिए उन्होंने किसी मुख्यमंत्री से कोई सलाह मशविरा तक नहीं किया l फिर भी सब ने बड़ी ईमानदारी से मोदी जी की घोषणा का पालन किया l मोदी जी उस वक्त ना अपने मंत्रिमंडल ,संसदीय दल ,एनडीए सहित किसी फोरम पर कोई चर्चा नहीं की l ऐसा लगता था कि देश में कोरोना से जूझने की सारी जिम्मेदारी मोदी जी ने अपने सिर पर ले रखी है l
वक्त आगे बढ़ा फरवरी मार्च 2021 में कोविड का दूसरा और खतरनाक फेज शुरू हो गया l इस दौर के आते आते मोदी जी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार पर डालकर निश्चिंत हो गए और बंगाल सहित पांच राज्यों के तूफानी चुनाव प्रचार में लग गए l देश मे मौतों की संख्या बढ़ती गई और मोदी जी अपनी चुनाव रैलियों में आ रही भीड़ से उत्साहित थे l जब पूरे देश मे आक्सीजन ,बेड ज़रूरी दवा और इंजेक्शन की कमी से लोग मरने लगे तो मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर सरकार को फटकारा तब सरकार ने संज्ञान लिया l 
मरता हुआ आदमी किसी प्रदेश  का निवासी हो सकता है लेकिन वहः भारत का नागरिक है l जिसके प्रधानमंत्री मोदी जी है l अपने देश के हर नागरिक की जान की रक्षा करना प्रधानमंत्री का कर्त्तव्य ही नहीं जिम्मेदारी है l सारे प्रदेशो में संवाद समन्वय बनाकर मोदी जी इस महामारी से चल रही लड़ाई का नेतृत्व करना चाहिए l किसी राज्य सरकार को विलेन बनाकर आप स्वयं विलेन बनते जा रहे है इतना ध्यान रखें l प्रधान मंत्री बनकर हर अच्छे का श्रेय लेना आसान है लेकिन असफलता का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ना उचित नहीं है l
 गोपाल राठी पिपरिया की फेसबुक वॉल से

Exit mobile version