Site icon अग्नि आलोक

‘1000 महिलाओं के साथ सोए शेन वॉर्न…’ किताब के खुलासे पर क्या बोले थे महान स्पिनर

Share

महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न की निजी जिंदगी विवादों से भरी रही। जितने किस्से उनके खेल के मैदान से हैं, उससे कहीं अधिक वह विवादों की वजह से सुर्खियों में रहे। खासकर, महिलाओं में उनकी दिलचस्पी के किस्से मीडिया में खूब छाए रहे। ब्रिटिश-ऑस्ट्रेलियन पत्रकार पॉल बैरी ने तो ऑस्ट्रेलिया के इस महान क्रिकेटर की रंगमिजाजी और बिंदास लाइफ पर पूरी किताब ही लिख डाली थी। यही नहीं, उनका दावा था कि वॉर्न ने 1000 महिलाओं के साथ संबंध बनाए।

इसे हालांकि वॉर्न ने कभी सच नहीं माना। इस बारे में शेन वॉर्न ने ‘टेलीग्राफ’ से कहा था, ‘यह चौंका देने वाला रिकॉर्ड व्यापक नहीं है। पॉल की किताब को लेकर मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि इसमें बहुत सारी गलतियां हैं, जिसमें 1000 महिलाओं वाली बात भी शामिल है।’

उल्लेखनीय है कि लैविश लाइफ के शौकीन शेन वॉर्न का ब्रिटिश एक्ट्रेस लिज हर्ले और प्लेबॉय मॉडल एमिली स्कॉट सहित तमाम महिलाओं के साथ अफेयर्स रहे। अक्सर उनकी पोर्न स्टार्स से कनेक्शन की भी खबरें आती रहती थीं।

Exit mobile version