यह देश कैसे चल रहा है, इस ख़बर को देखिए। इस वक्त जब चीन चीटीं के मट्टे की तरह सर पर लटका हुआ है, भारत की सेना में कैप्टन और मेजर की कमी हो गई है। गोदी मीडिया में तो यही छपता और दिखाया जाता रहता है कि सेना में निवेश हो रहा है। आधुनिक और ताकतवर बनाई जा रही है मगर यहाँ तो मोर्चे पर लड़ने वाले कैप्टन और मेजर की ही कमी हो गई है। इंडियन एक्सप्रेस की अमृता नायक दत्ता की रिपोर्ट है जो पहले पन्ने पर छपी है। सेना में अफ़सरों की कमी क्या इसलिए हो गई कि शरद पवार राहुल गांधी के साथ दिखे? गोदी मीडिया का क्या पता, ये तर्क इसमें भी ठेल देगा। जब तक मेजर और कैप्टन की बहाली नहीं होती सरकार एक काम करे। सीमा पर टीवी लगा दे, टीवी का मुँह दुश्मन देश की तरफ़ मोड़ दे और भौलूम तेज़ कर दे। हमारे गोदी एंकरों की दहाड़ सुनते ही दुश्मन की सेना ख़ुद को खदेड़ने लग जाएगी। हमें खदेड़ने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
चीन और पाकिस्तान हंस रहे हैं और रसगुल्ले खा रहे हैं, भारत अब लड़ाई नहीं लड़ेगा, ये अग्निपथ और अग्निवीर सिर्फ 4 साल के लिए क्यों? क्या भारत की जग हंसाई हो रही है? कौनसा दूसरा मुल्क अपने सैनिक 4 साल में तैयार कर के उन्हें अलविदा करता है फ़ौज से?
चीन और पाकिस्तान हँस रहे हैं और तुम्हें दिखा कर रसगुल्ले खा रहे हैं?
वे हँसे गे ही क्योंकि उन्हें यह पता है कि भारत में असंख्य ऐसे मुर्ख नागरिक भरे पड़े हैं जो बस हर बात में नकारात्मक प्रभाव ढूँढ लेते हैं और समझते हैं कि वे ही केवल बुद्धिमान हैं और बाकी सब देश वासी बहुत मुर्ख हैं.
वे यह भी समझते हैं कि गवर्नमेंट जो भी निर्णय ले उसमें उस विषय से संबंधित विशेषज्ञों के बजाय ईन पागलों से पहले अनुमति ले क्योंकि ये कपिलदेव के ताऊ हर विषय के स्वयंभू विशेषज्ञ हैं.
मैं अपने अनुभव से बस यह कहना चाहता हूं कि जो भी युवक अग्निपथ स्कीम में शामिल होंगे वे तुम जैसे हवाई चतुर लोगों से जीवन में बहुत ऊंचाई प्राप्त करेंगे, उनके अंदर 4 साल में वह अग्नि प्रज्वलित कर दी जाएगी कि फिर 4 साल बाद वे चाहे किसी भी क्षेत्र में जाएँ वहां सफलताओं के शिखर को छू लेंगे जबकि वहीं गवर्नमेंट की हर बात में कमी ढूँढ़ रहे लोग नकारात्मकता के दल दल में फंसते चले जायेंगे.
ये अग्नि वीर तुम्हारे प्यारे चीन और पाकिस्तान पर ऐसा कहर बरपा करेंगे कि

