दिव्यांशी मिश्रा, भोपाल
आप होटलों में ठहरते हैं, तो कमरे में प्रवेश करने पर सबसे पहला काम पानी की बोतल को बिस्तर के नीचे फेंकना है. आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? तो आपको बता दें कि ये एक सेफ्टी टिप है.
चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह.
लगभग हर किसी को होटल में रुकना पड़ता ही है. ऐसे में जो बात दिमाग में रहती है, वो है – बाहर ठहरते वक्त अपनी सुरक्षा. अब होटल भले ही फाइव स्टार ही हो, पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहते हैं.
होटल का कमरा बुक करने के बाद से ही मन में एक आशंका बनी रहती है कि किसी अनजान जगह पर सब कुछ ठीक रहेगा या नहीं? कहीं छुपे कैमरे तो नहीं हैं या फिर कोई हमारी जासूसी तो नहीं कर रहा.
इस तरह की समस्या का सामना लगभग हर किसी को करना पड़ता है. कई लोग होटल के कमरों में लगे कैमरों से असहज होते हैं. खासतौर पर महिलाओं के मामले में सुरक्षा इतनी ज़रूरी होती है कि वे हर चीज़ को लेकर सतर्क रहती हैं.
होटल के कमरे में घुसते ही सबसे पहले एक पानी की बोतल को बिस्तर के नीचे फेंक देना चाहिए. ये काम आपकी सेफ्टी के लिए है. अब मुद्दा ये है कि बिस्तर के नीचे बोतलें फेंकने से सुरक्षा का क्या लेना-देना है?
दरअसल बिस्तर के नीचे पानी की बोतल फेंकने से ये पता चल जाएगा कि वहां पर कोई छिपा तो नहीं है? कोई लाश, कोई ड्रग्स, कोई गंदा सामान कुछ भी. पानी की बोतल से आपको पता चल जाएगा कि वहां कुछ गड़बड़ है. आप बेड के नीचे चेक कर सकते हैं या होटल से चेक आउट.
एक और इम्पोर्टेन्ट टिप्स :
जब होटल के कमरे में होते हैं, तो अपने जूते या चप्पल जो भी हो, उतारकर लॉकर में रखें. कई बार लोग लॉकर में अहम सामान रखते हैं लेकिन उन्हें जाते वक्त निकालना भूल जाते हैं.
चूंकि आप जूतों के बिना बाहर नहीं जा सकते, ऐसे में अगर जूते लॉकर में हैं, तो लॉकर खोलकर देखा जाएगा. इस तरह आपका कीमती सामान भी नहीं छूटेगा.

