Site icon अग्नि आलोक

देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन?सर्वे का नतीजा

Share

नई दिल्ली: देश में सबसे अच्छे मुख्यमंत्री कौन? योगी आदित्यनाथ, अरविंद केजरीवाल या कौई और…। इसको लेकर कराए गए सर्वे में यूपी के मुख्यमंत्री देश के बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से काफी आगे नजर आ रहे हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे के नतीजों में सबसे अच्छे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। वहीं इस सर्वे में सबसे अब तक देश के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री कौन हैं, इस सवाल के जवाब में नरेंद्र मोदी के पक्ष में सबसे अधिक लोगों ने वोट किया। लोकसभा चुनाव से पहले कराए गए सर्वे में यदि आज चुनाव हुए तो एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

सबसे बेहतर मुख्यमंत्री कौन? इस सवाल के जवाब में 43 फीसदी लोगों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिया। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अरविंद केजरीवाल हैं लेकिन वोट प्रतिशत के मामले में वह पीछे हैं। अरविंद केजरीवाल को 19 फीसदी लोग सबसे अच्छा सीएम मानते हैं। वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 9 फीसदी लोगों ने इस सर्वे में वोट दिया। इस लिस्ट में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का नाम चौथे नंबर पर आता है जिन्हें 6 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया। वहीं पांचवें नंबर पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक हैं जिन्हें 3 प्रतिशत लोग सबसे बेहतर सीएम मानते हैं।

सबसे बेहतर CM कौनवोट प्रतिशत
योगी आदित्यनाथ43
अरविंद केजरीवाल19
ममता बनर्जी09
एमके स्टालिन06
नवीन पटनायक03

इंडिया टुडे-सी वोटर के ही सर्वे में यह पूछा गया कि अब तक देश के सबसे बेहतर प्रधानमंत्री कौन हैं? सर्वे में भाग लेने वाले 43 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया। वहीं दूसरे नंबर पर 15 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इंदिरा गांधी गांधी। साथ ही इस सर्वे में अटल बिहारी वाजपेयी को 12 प्रतिशत लोगों ने सबसे अच्छा पीएम बताया तो वहीं मनमोहन सिंह के पक्ष में 11 फीसदी लोगों ने वोट किया। देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के पक्ष में 6 फीसदी लोगों ने वोट किया।

प्रधानमंत्रीवोट प्रतिशत
नरेंद्र मोदी43
इंदिरा गांधी15
अटल बिहारी वाजपेयी12
मनमोहन सिंह11
जवाहर लाल नेहरू06

आज लोकसभा चुनाव हुए तो देश में किसकी सरकार बनेगी। इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे के नतीजों में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में NDA की सरकार बनती दिख रही है। एनडीए के खाते में 306 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं हाल ही में बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के पक्ष में 193 सीटें जाती दिख रही हैं। वोट शेयर की बात की जाए तो विपक्षी दलों का गठबंधन एनडीए के बिल्कुल करीब पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है। एनडीए के पक्ष में 43 फीसदी तो वहीं I.N.D.I.A के पक्ष में 41 फीसदी वोट शेयर जाता दिख रहा है।

Exit mobile version