Site icon अग्नि आलोक

*अपराधियों पर इतनी रहमदिली क्यों?*

Share

– सुसंस्कृति परिहार 

ईसा मसीह और महात्मा गांधी के बारे में कहा जाता है कि वे अपराधियों को क्षमा कर देते थे क्योंकि वे नहीं जानते कि वे अपराध कर रहे हैं। हमारा कानून भी कहता है कि अपराधियों को सुधरने का एक अवसर मिलना चाहिए।

तो क्या हमारे पीएम भी ऐसी ही दरियादिली दिखाकर अपने साथ अपराधियों की एक बड़ी फौज रखे हुए हैं।जो गाहे बगाहे अपने षड्यंत्रकारी दिमाग का जब तब उपयोग करते रहते हैं। पीएम को अपराधियों से इतना प्रेम है कि उनका बगलगीर एक तड़ी पार है।

उनकी सरकार को समर्थन देने वाले चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार किया था। सीआईडी प्रमुख एन संजय ने बताया था कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू को कौशल विकास निगम में धन की कथित हेराफेरी से जुड़े 550 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया गया ।सीआईडी ने नायडू को मुख्य साजिशकर्ता  बताया था। उनके बेटे लोकेश पर भी एक मामला दर्ज हुआ था।अब वे एक साफ सुथरी छवि के साथ भाजपा सरकार की बैसाखी बने हुए हैं। वे बीच बीच में, लोगों को लगता है सरकार के ख़िलाफ़ जाएंगे ऐसा नहीं होने वाला क्योंकि नायडू अच्छी तरह जानते हैं कि अगर भाजपा को समर्थन ना देने की अभी बात हुई तो वे बेटे सहित जेल में होंगे। हो सकता है जब भाजपा की बुरी फजीहत हो तो वे भाग खड़े हों। लेकिन अभी नहीं।

महाराष्ट्र सरकार को बचाने रांकापा के अजीत पंवार और उनके बेटे को जेल भेजने की मुहिम भी भाजपा ने शुरू की ईडी ने महाराष्ट्र सहकारी बैंक में करोड़ों का घोटाला निकाल दिया। इस प्रकार अपराधी नायडू और अजीत पंवार ने बेटों  सहित सरेंडर  कर दिया और वे मोदी की गोद में बैठ गए। दोनों सरकारें चल रही है।

बंगाल में भाजपा को प्रविष्ट कराने चिटफंड के अपराधी को साथियों सहित प्रवेश कराया।2014 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुकुल रॉय और हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ सीबीआई की जांच शुरू हुई। रॉय से 30 जनवरी 2015 को पूछताछ की गई। शारदा चिट-फंड घोटाले में मुकुल रॉय पर कंपनी के चेयरमैन सुदीप्त सेन के साथ मिलीभगत का आरोप था। वे भाजपा का दामन थाम लिये। सब चंगा सी।मामला ठंडे बस्ते में।

Exit mobile version