Site icon अग्नि आलोक

सरकार के फैसले से वैक्सीन फॉर ऑल संभव….दुनिया में 270 वैक्सीन बन रहीं और 13 को इमरजेंसी अप्रूवल

Share

भारत में वैक्सीन की कमी को दूर करने और सबको वैक्सीन लगाने की दिशा में सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन के साथ-साथ WHO में अप्रूवल पा चुकी वैक्सीन को अब भारत में इमरजेंसी अप्रूवल मिल जाएगा। सरकार के फैसले से फाइजर, मॉडर्ना के साथ ही जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन भारत में तत्काल उपलब्ध हो जाएगी। दुनिया में ऐसी 13 वैक्सीन हैं, जिन्हें विभिन्न देशों में इमरजेंसी अप्रूवल मिल चुका है।

भारत में इस समय कोवैक्सिन और कोवीशील्ड के साथ ही रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V को भी मंजूरी दे दी गई है। कोवैक्सिन और कोवीशील्ड का रोज का प्रोडक्शन 25 लाख डोज के करीब का है, जबकि इस समय देश में औसतन 32 लाख डोज दिए जा रहे हैं। स्पुतनिक-V को मंजूरी मिलने के बाद ये आंकड़ा बढ़ सकता है। भारत में रूसी वैक्सीन को डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी डेवलप कर रही है। इसके साथ-साथ हिटरो बायोफार्मा और ग्लैंड फार्मा में भी प्रोडक्शन होगा। भारत में 35.2 करोड़ डोज सालाना प्रोडक्शन हो सकेगा। यानी वैक्सीन की कमी अगले कुछ हफ्तों में दूर होने की उम्मीद की जा सकती है। नए फैसले से सबको वैक्सीनेशन में आ रही अड़चनें दूर होंगी।

आइए, समझते हैं कि इसका आप पर असर क्या होगा?

क्या इसके बाद दुनियाभर में उपलब्ध सभी वैक्सीन भारत में भी मिलने लगेगी?

कौन-सी वैक्सीन उपलब्ध हो जाएंगी?

किस वैक्सीन की उपलब्धता जल्दी होगी?

इस फैसले का भारत के टीकाकरण कार्यक्रम पर क्या असर होगा?

विदेशी वैक्सीन को अप्रूवल देने में क्या चुनौतियां आ सकती हैं?

Exit mobile version