रीता चौधरी
आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां रहने के लिए कोलेजन और लव हार्मोन्स ऐस्ट्रोजन की जरूरत होती है। लेकिन आपकी ऐसी कई आदते हैं, जो आपके शरीर में इन के उत्पादन को कम करती हैं और आप उम्र से पहले बूढ़ी दिखने लगती हैं. झुर्रियां, जोड़ों की जकड़न और त्वचा की इलास्टिसिटी में कमी आना संकेत है कि इन तत्वों का प्राेडक्शन धीमा होने लगा है।
उम्र बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे कोलेजन व एस्ट्रोजन का उत्पादन कम होने लगता है। जिसकी वजह से स्किन पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा लटकने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वास्तव में इन तत्वों का अच्छा उत्पादन आपकी स्किन के लिए जरूरी है। यही आपकी त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखते हैं। पर आज कल हमने अपने लाइफस्टाइल में बहुत सी ऐसी बुरी आदतों को शामिल कर लिया है, जिनकी वजह से इनका उत्पादन प्रभावित होता है।
हम सभी जानते हैं कि सूरज से निकलने वाली यूवी रेज आपकी स्किन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। इसलिए जो लोग एसपीएफ का इस्तेमाल करते हैं, और जो नहीं करते हैं, उनकी स्किन में काफी अंतर दिखता है। पर सिर्फ यही एक कारण नहीं हैं। यूवी रेज के अलावा भी कुछ अहम कारण हैं, जो कोलेजन- एस्ट्रोजन प्रोडक्शन को रोक कर आपकी स्किन को बूढ़ा बनाते हैं।
कोलेजन एक प्रोटीन है जो हमारे कनेक्टिव टिशू का एक प्रमुख घटक है। यह हमारी त्वचा, हड्डियों, टेंडन, लिगामेंट्स और शरीर में अन्य संरचनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाता है। उम्र के हिसाब से कोलेजन का उत्पादन स्वाभाविक रूप से कम होने लगता है। जो उम्र बढ़ने के संकेतों में योगदान कर सकता है।
इसी तरह एस्ट्रोजन का आभाव हमारी स्किन को, हमारे फेस-बूब्स-बजाईना को निस्तेजता, ढीलेपन, थुलथुलेपन से भरता है. इसका उत्पादन वास्तविक प्यार से होता है, संतुलित और स्वस्थ मिक्स-अप (कम्प्लीट आर्गेस्मिक सेक्स) से होता है.
झुर्रियां, जोड़ों की जकड़न और त्वचा की इलास्टिसिटी में कमी आना संकेत है कि काेलेजन, एस्ट्रोजन का प्राेडक्शन धीमा होने लगा है। बाजार ने इनसे संबंधित सप्लीमेंट, क्रीम और अन्य उत्पादों की लोकप्रियता को बढ़ावा दिया है जिसका इनके उत्पादन को बढ़ावा देना और स्वस्थ त्वचा और शरीर के स्वास्थ्य का समर्थन करना है। हालांकि कृतिम चीजें व्यापारियों को लाभ देती हैं, आपको सिर्फ भ्रामक संतुष्टी.
इन कारणों से बचें, नहीं दिखेंगी समय से पूर्व बूढ़ी :
*1. एकाधिक या अयोग्य से प्रेम और सेक्स :*
प्रेम के लिए मन-मस्तिष्क-आत्मा का मिक्स-अप जरूरी है और इसके लिए जरूरी है भावना-संवेदना-चेतना स्तरीय समानता. प्रेम का उम्र, पद-कद, रूप-रंग या आर्थिक स्तर से कोई सरोकार नहीं होता है. कम्प्लीट प्रेम एक साथ एक से अधिक इंसान से संभव नहीं.
सेक्स के लिए प्रेम जरूरी है. पूर्णप्रेम चुंकि अनेक से नहीं हो सकता, इसलिए सेक्स भी एक से हो तो ही लाभ देता है. प्रेमरहित सेक्स सिर्फ यांत्रिक/पशुविक कृत्य है, जो ज़हर सावित होता है — ख़ासकर स्त्री के लिए.
सेक्स के लिए दूसरी सबसे अहम चीज है आर्गेस्म. अगर स्त्री फुल्ली आर्गेस्म पाकर डिस्चार्ज होती है तो वह बूढापे की उम्र आने पर भी बूढ़ी नज़र नहीं आती. ऐसा नहीं होता या वह एक से अधिक को बॉडी शेयर करती है तो जवानी में भी बूढ़ी नज़र आने लगती है. बाहरी रंग – रोगन, लीपा-पोती क्षणिक भ्रम उत्पन्न करें, अलग बात है.
*2 स्मोकिंग करना :*
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन के अनुसार धूम्रपान शरीर में कोलेजन उत्पादन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।
सिगरेट के धुएं में हानिकारक रसायन, जैसे निकोटीन और कार्बन मोनोऑक्साइड, कोलेजन के बनने को बाधित करते हैं और कोलेजन के कम होने को बढ़ावा देते हैं।
निकोटिन रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है, रक्त प्रवाह और त्वचा और ऊतकों में पोषण को कम करता है जो कोलेजन उत्पादन के लिए आवश्यक है। कार्बन मोनोऑक्साइड ऑक्सीजन की उपलब्धता को कम करता है। धूम्रपान ऑक्सीडेटिव तनाव और मुक्त कण भी उत्पन्न करता है, जो कोलेजन फाइबर को नुकसान पहुंचाता है।
धूम्रपान छोड़ने से कोलेजन उत्पादन और समग्र त्वचा स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे शरीर धीरे-धीरे ठीक हो सकता है।
*3. तनाव (Stress):*
हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार तनाव के समय शरीर में कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन रिलीज होते है।
ऊंचा कोर्टिसोल स्तर कोलेजन के उत्पादन में हस्तक्षेप कर सकता है और कोलेजन टूटने की वजह बन सकता है।
कोर्टिसोल कोलेजन के उत्पादन के लिए जिम्मेदार कोशिकाओं, फाइब्रोब्लास्ट्स की गतिविधि को बधित करके कोलेजन के उत्पादन को रोकता है। इससे कोलेजन का स्तर कम हो सकता है और ऊतक की मरम्मत में कमी आ सकती है।
तनाव कोलेजन का क्रॉस-लिंकिंग प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। अत्यधिक तनाव से क्रॉस-लिंकिंग एंजाइमों में असंतुलन हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप कोलेजन संरचना असामान्य हो जाती है और लोच कम हो जाती है।
*4. इंफ्लेमेशन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ :*
प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, शक्करयुक्त स्नैक्स और अस्वास्थ्यकर वसा वाले आहार पोषक तत्वों के असंतुलन का कारण बन सकते हैं। कोलेजन उत्पादन के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की कमी, विशेष रूप से विटामिन और खनिजों में, प्रभावी रूप से कोलेजन का उत्पादन करने की शरीर की क्षमता में बाधा डाल सकती है।
इंफ्लामेंटरी आहार ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ावा दे सकते हैं, जो तब होता है जब मुक्त कणों के उत्पादन और उन्हें बेअसर करने की शरीर की क्षमता के बीच असंतुलन होता है। मुक्त कण कोलेजन फाइबर को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कोलेजन उत्पादन को बाधित कर सकते हैं।
*5. देर रात तक जागना :*
नींद के दौरान, शरीर क्षतिग्रस्त कोलेजन फाइबर की मरम्मत और पुनर्जनन की प्रक्रिया होती है। पर्याप्त नींद शरीर को नए कोलेजन के उत्पादन सहित ऊतकों की मरम्मत और पुनर्स्थापित करने में मदद करती है।
नींद एक स्वस्थ हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करती है, जिसमें कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन का नियंत्रण शामिल है। कोर्टिसोल का ऊंचे स्तर, अक्सर खराब नींद की गुणवत्ता के कारण होता है, जो कोलेजन के उत्पादन और कोलेजन के टूटने का कारण बनते है।

