कटनी जिले के प्रवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्रकारों से भी मुलाकात की इस दौरान मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा को पत्रकारों की विभिन्न मांग का एक ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में पत्रकारों के आवास की समस्या सहित उनपर हमले तथा भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने पर कुपित होकर शासकीय सेवक तथा अन्य तामसिक रवैया अपनाते हुए पत्रकारों पर झूठे मामले दर्ज करवाते हैं ऐसे मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है जिस कारण अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन हो रहा है श्रमजीवी पत्रकार परिषद मांग करता है कि पत्रकारों को आवास हेतु उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जावे , पत्रकारों कि सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा अध्यादेश बनाया जावे, पत्रकारों पर पूर्वानुसार डी आई जी स्तर के अधिकारी द्वारा जांच उपरान्त ही मामले दर्ज किये जावें तथा कटनी में पत्रकारों को अपना कार्य सम्पादित करने हेतु पत्रकार भवन बनाया जावे उक्त ज्ञापन परिषद के कटनी इकाई अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया सहित संरक्षक रमाशंकर उपाध्याय ,संजय शर्मा, महासचिव कृपानंद तिवारी उपाध्यक्ष रवि पाण्डेय अजय शर्मा राकेश चतुर्वेदी, सचिव जितेन्द्र कोष्टा योगेश खरे , संगठन मंत्री संजीव श्रीवास्तव प्रवक्ता नितिन रैकवार, सुनील यादव आदि के द्वारा सौंपा गया*
कटनी से हरिशंकर पाराशर

