अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Share

कटनी जिले के प्रवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्रकारों से भी मुलाकात की इस दौरान मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा को पत्रकारों की विभिन्न मांग का एक ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में पत्रकारों के आवास की समस्या सहित उनपर हमले तथा भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने पर कुपित होकर शासकीय सेवक तथा अन्य तामसिक रवैया अपनाते हुए पत्रकारों पर झूठे मामले दर्ज करवाते हैं ऐसे मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है जिस कारण अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन हो रहा है  श्रमजीवी पत्रकार परिषद मांग करता है कि पत्रकारों को आवास हेतु उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जावे , पत्रकारों कि सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा अध्यादेश बनाया जावे, पत्रकारों पर पूर्वानुसार डी आई जी स्तर के अधिकारी द्वारा जांच उपरान्त ही मामले दर्ज किये जावें तथा कटनी में पत्रकारों को अपना कार्य सम्पादित करने हेतु पत्रकार भवन बनाया जावे उक्त ज्ञापन परिषद के कटनी इकाई अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया सहित संरक्षक रमाशंकर उपाध्याय ,संजय शर्मा, महासचिव कृपानंद तिवारी उपाध्यक्ष रवि पाण्डेय अजय शर्मा राकेश  चतुर्वेदी, सचिव जितेन्द्र कोष्टा योगेश खरे , संगठन मंत्री संजीव श्रीवास्तव प्रवक्ता नितिन रैकवार, सुनील यादव आदि के द्वारा सौंपा गया*
कटनी से हरिशंकर पाराशर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें