अग्नि आलोक

*विश्व जनसंख्या दिवस: दुनिया के 10 सबसे अधिक आबादी वाले देश, कहां अब सबसे तेज बढ़ रही जनसंख्या?*

Share

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद है दुनिया में जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर लोगों का ध्यान दिलाना। अनुमान है कि 2025 में दुनिया की आबादी 806.19 करोड़ से अधिक हो गई है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 1989 में इस दिन को मनाने की घोषणा की थी लेकिन 11 जुलाई 1990 को पहली बार इसे सेलिब्रेट किया गया। इसकी प्रेरणा उन्हें तब मिली जब 11 जुलाई 1987 को दुनिया की आबादी 5 अरब हो गई थी। तो चलिए आज हम आपको विश्व की टॉप 10 आबादी वाले देश के बारे में बताएंगे, इसके अलावा हम 2025 की थीम और महत्व के साथ सबसे तेजी से बढ़ रही आबादी वाले देश के बारे में बताएंगे…..

विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम

विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम युवा लोगों को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण विश्व में अपनी मनचाही फैमिली बनाने के लिए सशक्त बनाना (Empowering young people to create the families they want in a fair and hopeful world) है।

विश्व जनसंख्या दिवस:महत्व

विश्व जनसंख्या दिवस के जरिये संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों पर ध्यान देना चाहता है। समय के साथ अब, विश्व जनसंख्या दिवस का ध्यान सिर्फ जनसंख्या वृद्धि ही नहीं बल्कि मातृ स्वास्थ्य, बाल कल्याण और परिवार नियोजन जैसे मुद्दों पर आ गया है। विश्व जनसंख्या दिवस एक ऐसा मंच बन गया है जहां मानव अधिकारों, खासकर प्रजनन अधिकारों और विकल्पों के बारे में बात की जाती है। इसका मतलब है कि ये दिन लोगों को अपने परिवार को लेकर फैसले लेने के अधिकार के बारे में जागरूक करता है।


वर्ल्डोमीटर के मुताबिक

क्रमदेशजनसंख्या
1.भारत1,463,865,525
2.चीन1,416,096,094
3.अमेरिका347,275,807
4.इंडोनेशिया285,721,236
5.पाकिस्तान255,219,554
6.नाइजीरिया237,527,782
7.ब्राजील212,812,405
8.बांग्लादेश175,686,899
9.रूस143,997,393
10.इथोपिया135,472,051

सबसे तेजी से किस देश की जनसंख्या बढ़ रही है
2013 से 2023 तक जनसंख्या में सबसे ज्यादा प्रतिशत की वृद्धि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हुआ है जो कि लगभग 40% तक है। कांगो गणराज्य की वर्तमान जनसंख्या लगभग 65 लाख है। लेकिन 2013 के आसपास इसकी जनसंख्या लगभग 40 लाख ही थी। इस हिसाब से देखा जाए तो यहां बहुत तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है। वहीं, विश्व की जनसंख्या 2080 तक 1000 करोड़ होने की उम्मीद है। जिसमें भारत का हाल सबसे अधिक बुरा हो सकता है।

Exit mobile version