अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 *ट्रंप से बेहतर कभी कोई मित्र नहीं मिला-नेतन्याहू*

Share

इस्राइल और ईरान के बीच आखिरकार 12वें दिन संघर्ष विराम हो गया है। ट्रंप के युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान और इस्राइल दोनों ने ही इसे स्वीकार करने की पुष्टि की थी। दोनों देशों की बीच युद्ध विराम कराने में खाड़ी के देश कतर ने अहम भूमिका निभाई। कतर की मध्यस्थता से ही दोनों देश हमले रोकने के लिए राजी हुए। वहीं, इस संघर्षविराम के बाद इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना की है। साथ ही उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत करार दिया। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल ने जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है यह पीढ़ियों तक याद रहेगी, लेकिन उसे ईरान की धुरी के खिलाफ अपना अभियान पूरा करना होगा। इस्राइली पीएम कार्यालय से जारी वीडियो संदेश में कहा कि हमास को हराना होगा और गाजा में सभी बंधकों की वापसी सुनिश्चित करनी होगी।

व्हाइट हाउस में ट्रंप से बेहतर कोई मित्र नहीं
वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वीडियो संदेश में पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बेहतर कोई मित्र कभी नहीं मिला। इस दौरान ईरान पर इस्राइली हमलों को लेकर उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ इस्राइल के युद्ध ने देश के परमाणु कार्यक्रम को बर्बाद कर दिया है। टेलीविजन पर दिए गए बयान में उन्होंने युद्ध में इस्राइल की उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने नातांज और इस्फहान में परमाणु सुविधाओं के साथ-साथ अराकभारी जल रिएक्टर को भी नष्ट कर दिया। नेतन्याहू ने कहा कि मैं आपसे वादा करता रहा हूं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे और वास्तव में… हमने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बर्बाद कर दिया।

इजराइल काट्ज़ ने की पीट हेगसेथ से बात
इस बीच, इस्राइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से बात की। उन्होंने कहा कि मैंने ईरानी परमाणु खतरे के खिलाफ इस्राइल के साथ मिलकर काम करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साहसिक निर्णय के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। पीट हेगसेथ ने ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए इस्राइल और आईडीएफ की प्रशंसा की। इजराइल काट्ज़ ने कहा कि वार्ता के दौरान मैंने इस बात पर जोर दिया कि इजराइल युद्ध विराम का तब तक सम्मान करेगा जब तक कि दूसरा पक्ष इसका सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका-इस्राइल सुरक्षा सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए। 

युद्धविराम के बाद क्या हुआ?
मंगलवार सुबह इस्राइल ने आरोप लगाया कि ईरान ने युद्धविराम लागू होने के बाद उसके हवाई क्षेत्र में मिसाइलें दागीं। ईरान की सेना ने इस बात से इनकार किया, लेकिन उत्तरी इस्राइल में विस्फोट और सायरन की आवाजें सुनाई दीं। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने दो ईरानी मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया। 

12 दिन के संघर्ष के बाद लागू हुआ था युद्धविराम
यह संघर्ष 12 दिन पहले शुरू हुआ था, जब इस्राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया।  इस्राइल का दावा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि ईरान कहता है कि उसका कार्यक्रम शांतिपूर्ण है। इस बीच अमेरिका ने भी हमलों में हिस्सा लिया और ईरान के परमाणु ठिकानों पर बंकर-बस्टर बम गिराए।

युद्धविराम की कोशिश और संकट
सोमवार को ईरान ने कतर स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जवाबी हमला किया। इसके बाद ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की, जिसे दोनों देशों ने स्वीकार किया था। लेकिन ताजा हमलों के बाद इस युद्धविराम पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं इस्राइल के वित्त मंत्री बेत्सालेल स्मोटरिच ने एक्स पर लिखा, ‘तेहरान कांपेगा’, जिससे यह साफ हो गया कि संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें