अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 सीपी राधाकृष्णन बने देश के उपराष्ट्रपति, PM मोदी ने दी बधाई

Share

उपराष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन चुनाव जीत गए हैं, उन्हें 452 वोट मिले। विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने नतीजों का ऐलान किया। 

उपराष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन चुनाव जीत गए हैं, उन्हें 452 वोट मिले। विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने नतीजों का ऐलान किया। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 760 से अधिक सांसदों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया था।

  • दुर्भाग्य से 15 वोट खारिज हुए: कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल
  • NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन की उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, ‘दुर्भाग्य से 15 वोट खारिज हुए और विपक्ष को 300 वोट मिले। विपक्ष एकजुट रहा है।’
  • हार के बावजूद विपक्ष को दिख रही जीत, जयराम ने एकजुटता दिखाने के लिए जताया आभार
  • उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस चुनाव में पूरा विपक्ष एक साथ और मजबूती से खड़ा रहा। उन्होंने लिखा, ‘विपक्ष उपराष्ट्रपति चुनाव में पूरी तरह एकजुट खड़ा रहा। विपक्ष का प्रदर्शन निस्संदेह रूप से सम्मानजनक रहा।’जयराम रमेश ने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को मात्र 26 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि इस बार विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 40 प्रतिशत वोट हासिल हुए। उन्होंने आगे कहा कि भले ही भाजपा को अंकगणितीय जीत मिली हो, लेकिन यह वास्तव में नैतिक और राजनीतिक दोनों ही स्तर पर हार है। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि वैचारिक लड़ाई अनवरत जारी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें