अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 कांगड़ा के डॉ.राजीव डोगरा को दी प्रोफेसर इन एजुकेशन की उपाधि

Share

कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश

संयुक्त राज्य अमेरिका गणराज्य,अमरिलो और टेक्सास की हार्वेस्ट मिशन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने कांगड़ा के राजीव डोगरा को साहित्य और शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए
प्रोफेसर इन एजुकेशन की उपाधि देकर सम्मानित किया। डाँ.राजीव को यहां उपाधि वर्चुअल माध्यम से डॉ.जोसेफ विलोंडजा द्वारा दी गई। इससे पहले भी यूनिवर्सिटी ने राजीव को उनके कार्यों के लिए डॉक्टर ऑफ एजुकेशन की मानद उपाधि दी हैं। डॉ.राजीव डोगरा ने *प्रोफेसर इन एजुकेशन* देने के लिए हार्वेस्ट मिशन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के डॉ. जोसेफ विलोंडजा और उनकी सभा समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।राजीव डोगरा राजकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में हिंदी अध्यापक पद पर कार्यरत है।उनके विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज गर्ग ने तथा साथी अध्यापकों ने इस उपलब्धि पर राजीव डोगरा को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें