अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजीत को महंगी पड़ सकती है मंत्री विजयवर्गीय की आवभगत

Share

इंदौर में 14 जुलाई को बने 12 लाख पौधों के विश्व रिकार्ड का आमंत्रण देने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अावगभगत कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा को मंहगी पड़ सकती है। भोपाल में हुई कांग्रेस की बैैठक में यह मुद्दा उठा।माना जा रहा है कि जल्दी ही उन्हें हटाकर इंदौर मेें नया शहर अध्यक्ष किसी नेता को बनाया जा सकता है। सुरजीत की नियुक्ति पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ ने की थी।

उससे पहले पटवारी ने अरविंद बागड़ी की पैरवी कर उन्हें शहर अध्यक्ष बनवाया था, लेकिन उन पर फूलछाप कांग्रेसी का अारोप लगाते हुए कई कांग्रेसियों ने उनका विरोध किया था। इसके बाद उन्हें हटाकर सुरजीत को अध्यक्ष बनाया गया था।

फूलों से किया था स्वागत

मंत्री विजयवर्गीय जब भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा के सााथ गांधी भवन पहुंचे थे तो सुरजीत ने उनका स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया था। इसके अलावा गले भी मिले। अन्य नेतागणों को भी गांधी भवन बुलाया गया था।

उनके गांधी भवन पहुंचने पर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सूरी ने नाराजगी जताते हुए पोस्ट की थी। जिसकी बड़ी चर्चा रही। इसके बाद से ही यह मुद्दा भी गरमा रहा था, हालांकि कांग्रेस नेता पौधे लगाने रेवती रेंज नहीं पहुंचे। विजयवर्गीय ने कांग्रेसजनों के लिए वहां गांधी वन भी बनाकर रखा था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें