अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

“गाल”, लाडली बहना का… “थप्पड़” ,भाजपा नेत्री का..!*

Share

जोश मेें होश खोने वाली इन्दौर भाजपा की नगर महिला मंत्री ज्योति पंडित के थप्पड़ की गूंज भोपाल भाजपा संगठन तक पहुंची ,मामला फिर गर्माया हवा बंगला झोनल कार्यालय,पर…हॉट …टॉक…हाथापाई…के बाद चले थे…थप्पड़…”

इन्दौर।* रविवार को इन्दौर भाजपा की नगर महिला मंत्री ज्योति पंडित के नगर निगम के हवा बंगला झोनल कार्यालय पर निशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर में छोटी बहू के लर्निंग लाईसेंस बनवाने के दौरान हॉट – टॉक हाथापाई के बाद चले थप्पड़ का मामला गर्मा गया है।

बात अब भाजपा के भोपाल दफ्तर तक पहुंच गई है। तो ऐसे में 25 जुलाई से पहले भोपाल भाजपा कार्यालय में जो नगर अध्यक्ष की टीम की सूची जाना थी…उसमें क्षेत्र क्रमांक-5 से रेस में शामिल ज्योति पंडित का जो नाम नगर अध्यक्ष की टीम में दौड़ लगाता नजर आ रहा था वो अब अटक सकता है…इसको लेकर भाजपा महिला नेत्री पंडित परेशान है”ये मामला ज्योति पंडित के गले की हड्डी बन चुका है”जिसको लेकर उथल-पुथल जारी है…! इधर सोशल मीडिया पर भी ये मामला अब तुल पकड़ रहा है।

भाजपा महिला मंत्री ज्योति पंडित के हाथापाई के बाद चले थप्पड़ को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है, सूत्र बताते है,कि भाजपा महिला मंत्री ज्योति पंडित के थप्पड़ मामले से संगठन नाराज है…उधर ज्योति पंडित से थप्पड़ खाने और उसका जवाब देने वाली महिला भावना की भावना भी इस वाक्ये से आहत हुई है…इसका असर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं पर भी हुआ है,सब ज्योति पंडित के थप्पड़ कांड से हैरान और नाराज है, हालांकि पार्टी की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक तौर पर खुलकर कोई नाराजगी नहीं जता पा रहा है,पर अधिकांश भाजपाई इससे नाराज है,बताते है..कि ज्योति पंडित को जल्द ही इस मामले में संगठन की ओर से सजा मिल सकती है। अब देखना ये होगा की कब और कब-तक इस मामले में थप्पड़ कांड का शिकार हुई महिला भावना की भावना का ध्यान करते हुए भाजपा संगठन ज्योति पंडित के जोश और होश ठिकाने लाता है। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर इस थप्पड़ कांड की सजा के तौर पर 25 जुलाई से पहले भोपाल भाजपा कार्यालय में जो नगर अध्यक्ष की टीम की सूची में क्षेत्र क्रमांक-5 से रेस में शामिल ज्योति पंडित का जो नाम चल रहा था…उसपर अटकलें लगने की बात सामने आ रही है,

मामले के चलते संभवत पंडित का नाम कट भी सकता है”इन अटकलों के बीच इन्दौर मेट्रो की खबर की भी खूब सराहना हो रही है,उल्लेखनीय है,कि *इन्दौर मेट्रो की टीम ने रविवार को शीर्षक भाजपा की नगर महिला मंत्री ने महिला को मारे थप्पड़…के साथ सबसे पहले* इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर जन-जन तक पहुंचाया था”जिसके बाद ये मामला आग की तरह फैल गया इसकी लपटे भोपाल भाजपा कार्यालय तक पहुंची ऐसे में पूरी उम्मीद है,कि भाजपा का सक्रिय संंगठन ज्योति पंडित के थप्पड़ का जवाब संघटनात्मक कार्रवाई कर देगा,फिलहाल सभी इस मामले पर आंखे लगाए बैठे है। दूसरी और दबी जुबान में ज्योति के थप्पड़ जडऩे का मामला जोर शोर से सुर्खियां बटोर रहा है। इधर मामले को लेकर ज्योति पंडित के मीडिया रिपोर्ट्स में आ रहे जवाब…आग में घी डालने का काम कर रहे है। ऐसे में भाजपा महिला नेत्री ज्योति पंडित के जवाब ज्योति की मुश्किले दूर करने की जगह और बढ़ा रहे है।_

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें