अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 *’भगवा आतंकवाद’ शब्द पर विवाद शुरू,सुशील कुमार शिंदे का इंटरव्यू वायरल*

Share

मालेगांव ब्लास्ट केस में एक बड़ा फैसला आया है। साध्वी प्रज्ञा समेत 7 आरोपी बरी हो गए हैं। इस फैसले के बाद ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा के साथ पुराना पॉडकास्ट वायरल है। इस पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस के चिंतन शिविर में ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द का जिक्र नहीं करना चाहिए था।

उन्होंने कहा, ‘भगवा आतंकवाद पर वही बोले जो उस वक्त रिकॉर्ड में आया था, हालांकि मैंने पार्टी में बताया था, पब्लिक में नहीं। उस वक्त जो पूछा था वो मैंने बता दिया। भगवा आतंकवाद शब्द क्यों लगाया था मैंने, पता नहीं… नहीं लगाना चाहिए था। भगवान, रेड, सफेद पार्टी की विचारधारा होती है, आतंकवाद नहीं होता।’

पूरा मामला समझिए

जनवरी 2013 में सुशील कुमार शिंदे ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘भगवा आतंकवाद’ मौजूद है और इसे RSS और BJP इसे चला रही हैं। उन्होंने यह बात जयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में कही थी। इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था और बाद में शिंदे को अपना बयान वापस लेना पड़ा था, उन्होंने माफी भी मांगी थी।


मालेगांव ब्लास्ट का भी जिक्र

शिंदे ने अपने बयान में समझौता एक्सप्रेस और मालेगांव ब्लास्ट का भी जिक्र किया था। इससे मामला और भी गंभीर हो गया था। कांग्रेस पार्टी भी इस बयान से मुश्किल में पड़ गई थी। विवाद बढ़ने के बाद, शिंदे को अपना बयान वापस लेना पड़ा। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि उनका इरादा आतंकवाद को किसी धर्म से जोड़ने का नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि जयपुर में दिए गए भाषण में जिन संगठनों का जिक्र किया गया, उनसे आतंकवाद का कोई संबंध नहीं है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें