अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 *स्पेनिश पेरा अंतरराष्ट्रीय लेवल-2 में भारत के नितेश कुमार को तीनों खिताब* 

Share

भारत को 7 स्वर्ण और 4 रजत सहित 21 पदक मिले: नित्या श्री सुमथी सिवान को दो स्वर्ण 

*** *धर्मेश यशलहा* 

विश्व टूर की स्पर्धाओं में इस साल भारतीय खिलाडियों की सफलता के लाले पड़े हुए हैं,2025 में अब तक तीन स्पर्धाओं में तीन सेमीफाइनल ही सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन हैं, दूसरी ओर भारत के पेरा बैडमिंटन खिलाडियों ने हर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में सफलता की निरंतरता को इस साल भी बरकरार रखा हैं,स्पेन के विटोरिया में 4 से 9 मार्च तक हुई स्पेनिश पेरा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा लेवल-2 में भारत को 7 स्वर्ण और 4 रजत सहित 21पदक हासिल हुए,पेरालंपिक स्वर्ण पदक प्राप्त नितेश कुमार ने तीनों वर्गों के खिताब हासिल किए, नित्या श्री सुमथी सिवान ने दो खिताब जीते तो, पलक कोहली एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल करने में सफल रही, कृष्णा नागर ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य तो, नवीन सिवकुमार ने एक रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त किए,

पहले क्रम के नितेश कुमार ने एस एल 3 के पुरुष एकल फाइनल में जापान के दाइसुके फुजिहारा को 35 मिनट में 21-19,21-19 से हराया, एस एल 3/4 पुरुष युगल फाइनल में नितेश कुमार और तरुण ढिल्लन ने हमवतन जगदेश दिल्ली और नवीन सिवकुमार को41 मिनट में 21-14,23-25,22-20 से हराया, मिश्रित युगल के फाइनल में नितेश और मनीषा रामदास ने दूसरे क्रम के रिकार्ड निल्सान और हले सोफिई सागक्वी को 21-9,21-15 से पराजित किया,एस एल 3/4 की तरह  ही एस एल 4 पुरुष एकल फाइनल भी भारतीय खिलाडियों के बीच हुआ, पहले क्रम के सुकान्त कदम ने दूसरे क्रम के तरुण ढिल्लन को 21 मिनट में 21-13,21-10 से पराजित किया, पलक कोहली ने  तुर्किये की तुग्से सेलिक के साथ खेलते हुए एस एल 3 महिला युगल फाइनल में ब्राजील के मिकाला अलमैदा और कायुने मिचेल्सान बेकन्कान्तिप को 36 मिनट में 12-21,21-15,21-15 से हराया,  दूसरे क्रम की पलक एस एल 4 महिला एकल के सेमीफाइनल में तीसरे क्रम की सेविक से ही 18-21,10-21 से हारी और कांस्य पदक मिला, मिश्रित युगल में पलक और नवीन सिवकुमार सेमीफाइनल में दूसरे क्रम के नेल्सेन और सागक्वी से 42 मिनट में 21-13,13-21,18-21 से पराजित हुए,

कृष्णा नागर और नित्या श्री सुमथी सिवान ने एच एस 6 मिश्रित युगल फाइनल में पहले क्रम के इंग्लैंड के जेक शेफर्ड और रचेल चूंग को 27 मिनट में 21-14,21-11 से हराकर उलटफेर किया,नित्या को दूसरा खिताब महिला एकल में मिला, पहले क्रम की नित्या श्री ने एस एच 6 फाइनल में तीसरे क्रम की इंडोनेशिया की ओलिविआ स्झमिगैल को 18 मिनट में ही 21-9,21-9 से हराया,नवीन सिवकुमार एस एल 4 के सेमीफाइनल में हमवतन सुकान्त कदम से 11-21,13-21 से हारे, एस एल 3 के सेमीफाइनल में दूसरे क्रम के मनोज सरकार, जापान के दाइसुके फुजिहारा से एक घंटे 4 मिनट में 20-22, 13-21 से पराजित हुए, पुरुष युगल सेमीफाइनल में भी मनोज सरकार और दीप रंजन बिसोयी हमवतन जगदेश दिल्ली और नवीन सिवकुमार से 42 मिनट में 23-21,15-21,16-21 से हारे, डब्ल्यू एच1 के महिला एकल फाइनल में दूसरे क्रम की भारत की अल्फिया जेम्स, स्विटजरलैंड की तिआना ओल्गैति से 5-21, 12-21 से पराजित हुई,(स्पेनिश पेरा अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा लेवल-2 के पदक विजेता भारतीय खिलाडियों की सूची अंत में देखे)

भारत को इससे पहले 2025 की पहली अंतरराष्ट्रीय पेरा बैडमिंटन स्पर्धा *मिस्र* (इजिप्ट) में *14 स्वर्ण* और *11 रजत* सहित *40 पदक* मिले थे, काहिरा में 21 से 26 जनवरी तक हुई इस स्पर्धा में भारतीय खिलाडियों ने पुरुष एकल और पुरुष युगल के *सभी 10 खिताब* हासिल कर *कीर्तिमान* बनाया, अल्फिया जेम्स, सिवराजन सोलामलाई , पूर्नो राव चापडा  और हार्दिक मक्कर ने दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए, नवीन सिवकुमार को एक स्वर्ण और एक रजत पदक मिला, 

अब स्पेन के ही तोलेडो में12 से 16 मार्च तक स्पेनिश पेरा अंतरराष्ट्रीय लेवल-1  बैडमिंटन स्पर्धा है

*रुजुला रामु योनेक्स जर्मन जूनियर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में उपविजेता* 

भारत की रुजुला रामु जर्मनी के मुल्हैम एन डेर रुहर में हुई योनेक्स जर्मन जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रांप्री बैडमिंटन स्पर्धा में बालिका एकल फाइनल में विश्व जूनियर रैंकिंग 179 जापान की युरिका नागाफुचि से33 मिनट में 14-21,20-22 से पराजित हुई, विश्व जूनियर रैंकिंग 87 रुजुला इस स्पर्धा के फाइनल में खेलने वाली पहली भारतीय है, बैंगलुरु की 17 वर्षीय रुजुला ने नईदिल्ली में हुए भारतीय जूनियर टीम चयन मुकाबले में तनू चंद्रा के बाद दूसरे स्थान पर रहकर टीम में जगह बनाई थी, वे तनवी रेड्डी अंदलुरि, मेधावी नागर और दुर्गा इशा कान्द्रपु से जीती थी एवं तनू चंद्रा से तीन गेमों में पराजित हुई थी, 

चीन के लियु यांग मिंग यु ने जापान के ह्युगा ताकानो को 59 मिनट में 23-21,10-21,21-13 से हराकर बालक एकल खिताब जीता, चीन को तीन एवं कोरिया और जापान को एक-एक  खिताब मिला, 

*एन से युंग और अलेक्स लनिएर को ओर्लेन्स मास्टर्स खिताब* 

चौथे क्रम के फ्रांस के अलेक्स लनिएर ने  ओर्लेन्स मास्टर्स सुपर-300 बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में दूसरे क्रम के ताईपेई के लिन चुन-यि को 42  मिनट में 21-13,21-18 से हराकर पहला सुपर 300 और विश्व टूर का तीसरा खिताब जीता , 20 वर्षीय अलेक्स अपने घरेलू दर्शकों के बीच विश्व टूर का पहला खिताब हासिल कर बहुत खुश हैं, वे 2022 में कनाडा सुपर 100 और 2024 में जापान खुली सुपर 750 खिताब जीत चुके हैं,

फ्रांस के आर्लेन्स मास्टर्स स्पर्धा में अलेक्स पिछले तीन बार से  क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सके थे, इस बार अलेक्स ने पहले दौर में 2023 के विजेता भारत के प्रियांशु राजावत को हराया,

विश्व नंबर एक, मौजूदा ओलंपिक विजेता कोरिया की एन से युंग ने महिला एकल फाइनल में  गत ओलंपिक विजेता, आठवें क्रम की चीन की  चेन यु फेई को 45 मिनट में 21-14,21-15 से हराया, दोनों के बीच हुए 22वें मुकाबले में एन की यह 10 वीं जीत हैं, पिछली बार इंडोनेशिया खुली स्पर्धा के फाइनल में एन, जून 2024 में चेन से 14-21,21-14,18-21 से हार गई थी, चेन इसके बाद पहली बार विश्व टूर स्पर्धा में खेली हैं ,

23 वर्षीय एन से युंग ने इस साल विश्व टूर का तीसरा और  कुल 26 वां खिताब जीता हैं, वे इस साल मलेशिया खुली सुपर 1,000 और योनेक्स सनराइज भारतीय खुली सुपर-750 स्पर्धा जीत चुकी हैं, कोरिया को तीन खिताब मिले,  छठवें क्रम की किम हये जेओंग और कोंग ही योंग ने महिला युगल फाइनल में हमवतन पहले क्रम की बेक हा ना और ली सो ही को 55 मिनट में 21-18,23-21 से हराया, किम हये और कोंग ही ने इस साल तीसरा फाइनल खेलते हुए दूसरी स्पर्धा जीती हैं, 

कोरिया की नई जोड़ी कांग मिन ह्युक और कि डोंग जु ने विश्व नंबर 3, पहले क्रम के चीन के लिआंग वेई केंग और वांग चांग को पुरुष युगल फाइनल में 58 मिनट में 21-13,18-21,21-18 से हराकर उलटफेर किया,

डेनिश जोड़ी जेस्पर तोफ्ट और अमलिए मगेलुंड ने मिश्रित युगल के फाइनल में इंडोनेशिया के रेहान नुफाई कुशर्जान्तो और ग्लोरिया एमायुनेले विद्जाजा को38 मिनट में 21-17,21-13 से  हराकर इस साल का पहला खिताब हासिल किया, 

भारत के मुख्य पेरा बैडमिंटन प्रशिक्षक *गौरव खन्ना* से प्राप्त जानकारी के अनुसार –

 Indian Para Team Won 21 Medals at Spain Para Badminton International Level 2 ,  

4-9 March 2025 at Vitoria Gasteiz , Spain .

Medal 🏆

 7 Gold🥇

 4 Silver🥈

 10 Bronze🥉

*Gold Medalist*🥇

1. MS SL 3 : Nitesh Kumar 

2. ⁠XD SL 3 SU 5 :  Nitesh Kumar & Manisha Ramadas

3. ⁠MD SL 3 SL 4 : Nitesh Tumar &   Tarun Dhillon

4. ⁠WD SL 3 SU 5 : Palak Kohli & Tugce Celik 

5. ⁠MS SL 4 : Sukant Kadam

6-  WS SH 6 :Nithya sre

7- XD SH 6 : Nithya Sre & Krishna Nagar 

*Silver Medalist*🥈

1. ⁠MS SL4 : Tarun Dillon

2. ⁠WS WH 2 : Alfiya james

3. ⁠MD SH6 : Krishna Nagar & Dina karan Pandurangan

4. MD SL 3 SL 4 : Naveen Sivakumar & Jagdish Dilli 

*Bronze Medalist*🥉

    1. MS SL3 : Manoj sarkar

2. WS SL 3 : Mandeep kaur

    3. WS SL 3  : Neeraj 

4. WS SL 4 : Palak kohli 

5. MS SL4 : Naveen Sivakumar 

     6: WS SU 5 : Sarumathi 

      7: MS SH6 : Krishna Nagar 

      8. XD SL 3 SU 5 : Palak      kohli & Naveen Sivakumar 

9. MD SL3-SL4 : Manoj Sarkar & Deep Ranjan bishnoi 

10. ⁠MD SU 5: Hardik Makkar  & Ruthicik Raghupat

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें