अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

खड़े गणपति मंदिर क्षेत्र में सडक़ में बाधक  सुबह-सुबह 11 मकान ढहाएंगे

Share

इन्दौर। नगर निगम द्वारा कल खड़े गणपति मंदिर के समीप संगमनगर जीटीएस के पास सडक़ में बाधक बन रहे 11 मकानों को ढहाने की कार्रवाई अलसुबह की जाएगी। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मांगा गया है, ताकि वहां विवाद की स्थिति होने पर निपटा जा सके। कई दिनों से वहां बाधक निर्माणों के कारण सडक़ का काम अटका पड़ा है।

नगर निगम द्वारा खड़े गणपति मंदिर से टिगरिया बादशाह तक सडक़ बनाने के लिए पूर्व में भी बड़े पैमाने पर करीब 175 से ज्यादा मकान, दुकानों के हिस्से तोड़े गए थे, उसके बावजूद कई जगह मकानों के बाधक हिस्से बरकरार हैं। निगम अधिकारियों के मुतबिक उक्त क्षेत्र में ही एक ओर सडक़ का निर्माण किया जा रहा है और इसमें भी कई मकान, दुकानों के हिस्से बाधक बने हुए हैं।

पिछले दिनों नगर निगम ने बाधक मकान, दुकानों के हिस्से हटाने के मामले में नोटिस जारी कर संबंधितों को मोहलत भी दी थी, मगर उसके बावजूद बाधाएं नहीं हटाई गर्इं तो अब निगम द्वारा वहां कार्रवाई की तैयारी की गई है। कल सुबह 6 बजे से वहां मकान, दुकानों के बाधक हिस्से तोडऩे की कार्रवाई होगी और इसके लिए निगम के अफसरों ने पर्याप्त पुलिस बल भी मांगा है, क्योंकि कई बार विवाद की स्थिति बनने केबाद कार्य प्रभावित होता है। इसके साथ-साथ कार्रवाई के लिए कई पोकलेन मशीनें और जेसीबी, डम्पर अलग-अलग झोनों से बुलवाए गए हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें