अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रोटेम स्पीकर के लिए राजभवन भेजे गए 17 नाम, आजम खां सबसे वरिष्ठ विधायक

Share

प्रोटेम स्पीकर तय करने के लिए विधानसभा सचिवालय की तरफ से 18वीं विधानसभा के 17 नवनिर्वाचित वरिष्ठ सदस्यों की सूची राजभवन भेजी गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस सूची में से किसी वरिष्ठ विधायक को प्रोटेम स्पीकर नामित करेंगी। 

विधानसभा सत्र शुरू होने पर प्रोटेम स्पीकर की देखरेख में ही नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव और नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। वरिष्ठ विधायकों की सूची में सबसे पहला नाम मो. आजम खां का है, लेकिन जेल में निरुद्ध होने के कारण उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की संभावना काफी कम है।

मो. आजम खां 10वीं बार विधायक चुने गए हैं। सूची में शामिल अन्य वरिष्ठ विधायकों में भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना तथा सपा के दुर्गा प्रसाद यादव व अवधेश प्रसाद नौवीं बार चुने गए हैं। भाजपा के जय प्रताप सिंह, सतीश महाना, रमापति शास्त्री व राम पाल वर्मा आठवीं बार विधायक बने हैं।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कुंवर रघुराज प्रताप सिंह, सपा के माता प्रसाद पांडेय व इकबाल महमूद तथा भाजपा के फतेह बहादुर सिंह सातवीं बार और सपा के राम अचल राजभर, शिवपाल सिंह यादव, फरीद महफूद किदवई व लालजी वर्मा के अलावा भाजपा के चेतराम छठवीं बार चुने गए हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें