अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मां पीताम्बरा शोभायात्रा में 2 लाख ज्यादा श्रद्धालु जुटे ,शिवराज और वसुंधरा ने खींचा का रथ

Share

मां पीतांबरा की शोभायात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शोभायात्रा का रथ खींचते नजर आए। मंदिर के मुख्य द्वार से शहर भर में निकलने वाली मां पीताम्बरा की शोभा यात्रा शुरू की गई। 4 किलोमीटर की इस यात्रा में लगभग 2 लाख से ज्यादा भक्त शामिल हुए।

CM शिवराज और वसुंधरा ने खींचा मां पीताम्बरा का रथ, शोभायात्रा में 2 लाख ज्यादा श्रद्धालु जुटे

दतिया गाैरव दिवस के माैके पर बुधवार काे एक नई परंपरा की शुरुआत हुई। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तर्ज पर शाम को दतिया में मां पीतांबरा चांदी के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलीं। यात्रा पीतांबरा पीठ से नगर के विभिन्न रास्तों से होकर स्टेडियम ग्राउंड पर समाप्त होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीतांबरा एवं पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सबसे पहले रथ की रस्सी को खींचा। श्रद्धालुओं ने केवल माई के रथ की रस्सी को स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उत्सव को लेकर पूरे नगर को सजाया गया था।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने मां पीतांबरा का रथ खींचा।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने मां पीतांबरा का रथ खींचा।

पूर्व सीएम वसुंधरा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा।

पूर्व सीएम वसुंधरा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा।

चांदी के रथ पर मां विराजमान
माता का यह रथ राजस्थान में बनकर तैयार हुआ है। इस रथ में चांदी पीतल और लकड़ी का उपयोग किया गया है। रथ की अनुमानित कीमत 17 लाख रुपए है। इस रथ पर माता का मुकुट और छायाचित्र विराजमान था।

सामाजिक सौहार्द्र की तस्वीर दिखी
मां पीतांबरा रथ यात्रा के दौरान सामाजिक सौहार्द की तस्वीर देखने को मिली। मां बगलामुखी की रथ यात्रा का मुस्लिम समाज ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

मां पीतांबरा की रथ यात्रा का मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

मां पीतांबरा की रथ यात्रा का मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

सीएम ने कहा- माई की कृपा से बदला दतिया

सीएम शिवराज ने कहा कि माई की कृपा से एक नया इतिहास रच रही है। माई के उत्सव का कार्यक्रम आज प्रारंभ होगा, यह अब लगातार जारी रहेगा। यह उत्सव ऐसा बनेगा की पूरी दुनिया देखने आएगी। पहले का दतिया और अब का दतिया, किसी ने सोचा था कि कभी मेडिकल कॉलेज, लॉ कॉलेज खुलेगा। 400 करोड़ का मोटर ड्राइविंग कॉलेज भी आपको समर्पित है। कुछ दिन बाद तो दतिया में बड़े-बड़े विमान उतरेंगे। दतिया बदला है कि नहीं, माई की कृपा से यह बदला है। नरोत्तम मिश्रा के प्रयास से हो रहा है। दतिया में माई के रथ के साथ विकास का रथ चलेगा। संस्कृति का अध्ययन करने वालों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। शासन के मंदिरों में सभी पुजारियों को 5 हजार रुपए मानदेह दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के गरीब भाईयों को बीपीएल की सुविधा दी जाएगी। माई की कृपा से ही सरकार चल रही है। दतिया का ऐसा विकास होगा कि देश देखेगा। स्वच्छता में हमें चौथे नहीं नंबर पर आना है।

पीतांबरा एवं पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा दतिया पहुंचीं।

पीतांबरा एवं पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा दतिया पहुंचीं।

नरोत्तम बोले-हर साल निकलेगी यात्रा
गृहमंत्री ने कहा – खूब बांधो बंदन वारे, माई पहुंच रहीं हैं द्वारे। मां के स्वागत को पूरा दतिया आतुर है। हर घर में ऐसा लग रहा है जैसे वैवाहिक कार्यक्रम हो रहा हो। दतिया वालों ने बताया है कि सज्जन और सपूत से दतिया में भेंट होती है। दतिया में एक पंरपरा की शुरुआत हुई है। हम रहें न रहें, यह यात्रा हर साल निकलती रहेगी। यही माई के भक्ता और स्वामीजी के शिष्यों ने तय किया है। माई की कृपा दतिया में बनी है।

सीएम शिवराज, वसुंधरा राजे सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा मंच पर मौजूद।

सीएम शिवराज, वसुंधरा राजे सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा मंच पर मौजूद।

रथ यात्रा में शामिल वीआईपी
रथ यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र मामा, प्रभारी मंत्री सुरेश राठखेड़ा, भिंड दतिया सांसद संध्या राय, उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सांसद रवि शर्मा, के साथ कई राजनेता शामिल हुए।

यात्रा मार्ग…
रथयात्रा पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग राजगढ़ चौराहा, भैरव जी मंदिर, तिगेलिया, टाउन हॉल, किला चौक से होते हुए, वापस बिहारी जी मंदिर मार्ग, तिगेलिया, राजगढ़ चौराहा, बम बम महादेव चौराहा से होते हुए स्टेडियम पर समाप्त होगी। यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 12 उप पुलिस अधीक्षक, 22 निरीक्षक और 900 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। यात्रा वाल रूट दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है।

रथ यात्रा में शामिल होने दूर-दूर से लोग आए थे।

रथ यात्रा में शामिल होने दूर-दूर से लोग आए थे।

पार्किंग व्यवस्था पर एक नजर
झांसी-ग्वालियर एवं शिवपुरी से आने वाले वाहनों की पार्किंग परेड ग्राउंड पुलिस लाइन में थी। यह पार्किंग भर जाने पर अन्य वैकल्पिक पार्किंग पुराना केंद्रीय विद्यालय, शिवउमा मैरिज गार्डन, शुभारंभ मैरिज गार्डन एवं होमगार्ड कार्यालय के कैंपस में बनाई गई थी। उनाव से आने वाले वाहन स्टेडियम के सामने शासकीय गोदाम पार्क होंगे। सेवड़ा, भांडेर रोड से आने वाले वाहन कृषि उपज मंडी प्रांगण में पार्क होंगे।

यात्रा में शामिल होने मप्र के साथ राजस्थान से भी भक्त आए थे।

यात्रा में शामिल होने मप्र के साथ राजस्थान से भी भक्त आए थे।

चयनित मार्ग
शिवपुरी से सेवड़ा एवं भांडेर जाने वाले वाहनों को असनई मार्ग से सेवड़ा चुंगी होते हुए बायपास किया गया था। शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सीता सागर बाइपास एवं उनाव से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश न देकर, शासकीय गोदाम में पार्किंग के लिए या फिर जाने वाले वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर एवं न्यू बाइपास होते हुए, सेवड़ा एवं भांडेर रोड पर डायवर्ट किया गया था। झांसी, ग्वालियर से आने वाले वाहनों को दोनों ओर बायपास किया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें