एमपी में सड़क निर्माण पर खासा जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में इंदौर में भी कई नई रोड बनाई जा रहीं हैं। हालांकि इंदौर नगर निगम की माली हालत खस्ता है पर सड़क निर्माण में पैसों की दिक्कत आड़े नहीं आएगी। इंदौर में 23 नई सड़कें बनाई जा रहीं हैं जिसके लिए केंद्र सरकार ने राशि दी है। नगर निगम ने मास्टर प्लान की इन सड़कों को सिंहस्थ 2028 से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
15 अप्रैल से इन बाधक हिस्सों को हटाने का काम शुरू हो गया । इसके बाद निर्माण एजेंसी का काम शुरू होगा। नगर निगम ने मास्टर प्लान की 23 सड़कों को सिंहस्थ से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा है। शहर की इन सड़कों के लिए केंद्र शासन ने 468 करोड़ रुपये नगर निगम को आवंटित किए हैं।
इंदौर नगर निगमको पिछले वित्त वर्ष के अंतिम दिन बड़ा तोहफा मिला था। केंद्र सरकार की ओर से मास्टर प्लान की 23 सडक़ों के लिए 468.41 करोड़ रुपए निगम के खाते में जमा कर दिए गए थे। अब निगम सडक़ निर्माण का काम शुरु कर रहा है।





