अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 मध्य प्रदेश में मुस्लिम समुदाय की 38 जातियां OBC में शामिल

Share

जबलपुर. मध्य प्रदेश में 27 फ़ीसदी ओबीसी आरक्षण के नाम पर शुरू हुई सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. OBC आरक्षण बढ़ने के मसले पर ही मारामारी जारी है. हिंदुओं के साथ अब इसमें मुस्लिम जातियों को भी शामिल कर दिया गया है. OBC में शामिल जातियों की लिस्ट पिछड़ा वर्ग आयोग की वेबसाइट पर जारी की गयी है, इसमें 38 जातियां मुस्लिम समुदाय की हैं.

मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की वेबसाइट पर एक सूची अपलोड की गयी है. ये सूची मध्यप्रदेश शासन की ओर से जारी की गयी है. मुस्लिम समुदाय में शामिल 38 जातियां भी ओबीसी में शामिल की गयी हैं. रंगरेज, भिश्ती, हेला, धोबी, मेवाती, मनिहार, कसाई, मिरासी, बढ़ई, हज्जाम, हम्माल सहित 38 वर्ग के लोगों को ओबीसी का दर्जा मिलेगा. जाहिर है कि मुस्लिम समुदाय की एक बड़ी आबादी भी अब ओबीसी के दायरे में आ जाएगी.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें