अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

39 मेंबर्स की CWC का ऐलान:राजस्थान से सचिन पायलट, MP से दिग्विजय-कमलेश्वर

Share

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार (20 अगस्त) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान किया। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (90) को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है।

CWC में मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू और राजस्थान से सचिन पायलट को जगह मिली है। तीनों राज्यों में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। खड़गे ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी वर्किंग कमेटी में शामिल किया है। CWC में कुल 84 नाम हैं। इनमें CWC मेंबर, स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम शामिल हैं।

CWC मेंबर्स39
स्थायी आमंत्रित18
प्रभारी14
विशेष आमंत्रित9
पदेन सदस्य4
कुल84

CWC में 5 राज्यों का गणित…

मध्य प्रदेश
दिग्विजय सिंह और कुर्मी-पटेल समुदाय से आने वाले विंध्य के ओबीसी नेता रहे स्वर्गीय इंद्रजीत पटेल के बेटे और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को सीडब्ल्यूसी में जगह मिली है। विंध्य क्षेत्र में पटेल समुदाय निर्णायक रहा है। मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाई गई हैं।

दिग्विजय कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में शामिल थे, बाद में मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर सहमति बनने के बाद उन्होंने खुद को रेस से अलग कर लिया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को CWC में शामिल नहीं किया गया है। कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि PCC चीफ होने के चलते वे इसमें शामिल नहीं किए गए।

राजस्थान
खड़गे की कांग्रेस वर्किंग कमेटी में राजस्थान से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित 7 नेताओं को इसमें जगह दी गई है। सचिन पायलट को जुलाई 2020 के बाद अब पद दिया है। राजस्थान से एक मात्र मंत्री महेंद्रजीत मालवीय को मेंबर बनाया है। कोर CWC के 39 मेंबर में राजस्थान से बनने वाले सदस्यों में सचिन पायलट, पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय और अभिषेक मनु सिंघवी को शामिल हैं। 

छत्तीसगढ़
CWC में छत्तीसगढ़ से केवल ताम्रध्वज साहू का ही नाम है। ताम्रध्वज साहू पार्टी का OBC चेहरा हैं, जिन्होंने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर में भी दुर्ग लोकसभा से जीत हासिल की थी। आलाकमान के विश्वसनीय अपने शांत और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनका विवादों से दूर-दूर तक नाता नहीं रहा। साहू AICC में राष्ट्रीय OBC अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

पंजाब
पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान ने CWC में बतौर मेंबर शामिल किया है। पूर्व सांसद अंबिका सोनी और सांसद मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को CWC में जगह नहीं मिली। सिद्धू खुद को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का करीबी बताते रहे हैं, लेकिन CWC की नई लिस्ट से साफ हो गया है कि हाईकमान पंजाब में उनसे ज्यादा भरोसा चन्नी में दिखा रहा है।

हरियाणा
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को CWC में बतौर परमानेंट इन्वायटी शामिल किया है। वहीं, हुड्‌डा गुट के धुर विरोधी रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी सैलजा को CWC में बतौर मेंबर जगह दी गई है। हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकीं कुमारी सैलजा इस समय छत्तीसगढ़ की प्रभारी हैं वहीं रणदीप सुरजेवाला पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं और हाईकमान के बेहद करीबी माने जाते हैं। हाईकमान ने CWC में किरण चौधरी को जगह नहीं दी। वे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसीलाल के परिवार से आती हैं। 

अक्टूबर 2022 में खड़गे ने भंग की थी CWC
पिछले साल अक्टूबर में पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 23 सदस्यीय CWC को भंग कर दिया था और उसकी जगह एक 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया था। कांग्रेस पार्टी में वर्किंग कमेटी यानी CWC टॉप एग्जीक्यूटिव बॉडी है। इसका गठन दिसंबर 1920 में कांग्रेस के नागपुर सेशन के दौरान किया गया था। इसकी अध्यक्षता सी विजयराघवाचार्य ने की थी। पार्टी के संविधान के नियमों की व्याख्या और लागू करने का अंतिम अधिकार CWC के पास ही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें