अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कोरोना के 44 लाख टीके बर्बाद: दिल्ली हाईकोर्ट नाराज, कहा- वेस्टेज से बेहतर है, इसे किसी भी उम्र के लोगों को लगाएं

Share

देश में कोरोना वैक्सीन के काफी ज्यादा वेस्टेज पर मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वैक्सीन बर्बाद होने से अच्छा है कि इसे सभी को लगाया जाए, चाहे वह किसी भी उम्र का हो। जस्टिस विपिन सांघी और रेखा पल्ली की बेंच ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर दिन 6% डोज खराब हो रही हैं। तमिलनाडु में ऐसा सबसे ज्यादा हुआ। वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद से अब तक 10 करोड़ में से 44 लाख टीके बर्बाद हो चुके हैं। यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है।

कोर्ट ने कहा कि यह बहुत बड़ी बर्बादी है। जो वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, उन्हें लगा दें। जिसे आप लगा सकते हैं, उसे लगाइए। चाहे वह 16 साल का हो या 60 साल का, सभी को वैक्सीनेशन की जरूरत है। महामारी भेदभाव नहीं करती है।

युवा महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित
अदालत ने कहा कि नौजवान इस समय ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई युवाओं की जान जा चुकी है। यदि दिन के आखिर में कुछ डोज बचते हैं तो उन्हें भी लगाए जा सकते हैं जो इसके लिए तय दायरे में नहीं आते। कोर्ट ने यह टिप्पणी कोरोना के टेस्ट से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान की है।

इस याचिका पर 19 अप्रैल को सुनवाई शुरू हुई थी। हाई कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि वायरस ने अपना सिर एक बार फिर से उठा लिया है। महामारी बहुत ज्यादा तेजी के साथ फैल रही है। हमारी स्वास्थ्य सुविधाओं का बुनियादी ढांचा ढहने की कगार पर है।

5 राज्यों में 7% से ज्यादा वैक्सीन खराब
RTI के जरिए मांगी गई जानकारी से पता चला है कि भारत में जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद कुछ राज्यों में बड़ी मात्रा में वैक्सीन के डोज बर्बाद हो गए। कई राज्यों ने अब अपने यहां वैक्सीन की कमी बताई है। केंद्र के मुताबिक, तमिलनाडु में 12% से ज्यादा, हरियाणा में 9.74%, पंजाब में 8.12%, मणिपुर में 7.8% और तेलंगाना में 7.55% सबसे ज्यादा डोज खराब होने की जानकारी दी है।

सबसे कम वैक्सीन खराब करने वाले राज्यों में केरल, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, गोवा, दमन और दीव, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप हैं। इन राज्यों में वैक्सीन का वेस्टेज जीरो है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें