अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

5 घंटे गेर की धूम, एक घंटे में सड़कें क्लीन

Share

स्वच्छता में लगातार 6 बार नंबर वन का तमगा हालिस करने वाले इंदौर ने रंगपंचमी के मौके पर भी स्वच्छता का संदेश दिया। दरअसल रंगपंचमी पर इंदौर में करीब 5 घंटे तक रंगबिरंगी गेर की धूम रही। राजवाड़ा समेत आसपास की सड़कें होली के रंगों में रंगी नजर आई। जिसके बाद सफाईकर्मियों ने मोर्चा संभाला। महज एक घंटे में ही राजवाड़ा को चकाचक कर दिया। ऐसा लगा मानो यहां कुछ हुआ ही नहीं हो।

परंपरागत गेर के बाद नगर निगम के करीब 550 कर्मचारियों की टीम मशीनों के साथ मैदान में उतरी। गेर के कारण सड़कों पर फैले रंग-गुलाल, थैलियां, चप्पल-जूते, कपड़ों के टुकड़ों को साफ करने में जुट गई। अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारियों ने मैदान संभाला और एक से डेढ़ घंटे में ही सड़कें क्लिन कर दी।

रविवार की दोपहर 3 बजे राजवाड़ा पर ऐसा नजारा था। तब गेर निकल रही थी।

रविवार की दोपहर 3 बजे राजवाड़ा पर ऐसा नजारा था। तब गेर निकल रही थी।

इंटरनेशनल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ मोहन पांडेय ने बताया कि साफ-सफाई में 550 कर्मचारियों का अमला, 15 स्वीपिंग मशीन, 5 हाईप्रेशन जेट्स जुटे। 10 कचरा कलेक्शन वाहन, 10 से ज्यादा ट्रेक्टर भरकर जूते-चप्पल व अन्य कचरा भरकर ले जाया जा चुका हैं। पिछले साल से तीन से चार गुना कचरा ज्यादा है। केवल राजवाड़ा पर 8 से 10 टन कचरा हुआ है। वहीं नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि राजवाड़ा और उसे जोड़ने वाले सभी रास्तों की सफाई की गई। हमने एक से डेढ़ घंटे में ही राजवाड़ा को साफ कर दिया है।

राजवाड़ से आखिरी गेर निकलते ही नगर निगम के सफाई मित्रों ने मोर्चा संभाल लिया।

राजवाड़ से आखिरी गेर निकलते ही नगर निगम के सफाई मित्रों ने मोर्चा संभाल लिया।

कुछ ही घंटों में पहले जैसे हो गया इलाका

गेर की शुरुआत के पहले राजवाड़ा और आसपास का इलाका जैसा था, कर्मचारियों की कुछ घंटों की मेहनत के बाद उसे वापस वैसा ही कर दिया। सुबह जहां लाखों लोग राजवाड़ा और उसके आसपास थे। दोपहर में सफाई के बाद लगा ही नहीं कि यहां इतने लोगों ने रंग गुलाल खेला होगा।

एक घंटे बाद यानी शाम 4 बजे तक राजवाड़ा ही नहीं पूरा गेर मार्ग ही साफ कर दिया।

एक घंटे बाद यानी शाम 4 बजे तक राजवाड़ा ही नहीं पूरा गेर मार्ग ही साफ कर दिया।

550 कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी

गेर के बाद सफाई के लिए नगर निगम और मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने पहले ही प्लान बना लिया था। गेर के कारण सड़कों पर फैले रंग-गुलाल और अन्य की सफाई की जिम्मेदारी कर्मचारियों के कंधों और मशीनों पर दी। कर्मचारियों ने भी रंगपंचमी के इस उत्साह के बाद राजवाड़ा और आसपास के हिस्सों को साफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू आदि सामान लेकर इलाके को पहले की तरह चमका दिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें