खराब पेट कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. पेट सिर्फ खाना पचाने का काम नहीं करता, बल्कि यह हमारे पूरे शरीर की सेहत की जड़ है. पेट में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया पाचन, इम्यून सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करते हैं. ऐसे में जब यह बैक्टीरिया असंतुलित हो जाते हैं, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं दिखाई देने लगती हैं. तो चलिए इस स्टोरी में जानते हैं गट हेल्थ के खराब होने के लक्षण क्या हैं?
पेट खराब होने पर कैसा महसूस होता है?
पेट संबंधी परेशानी: खाने के बाद अगर अक्सर आपको पेट में भारीपन, गैस या पेट फूलने की शिकायत रहती है, तो यह आपके गट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के असंतुलन का संकेत हो सकता है. अच्छी गट हेल्थ में खाना आसानी से पच जाता है, लेकिन जब गट कमजोर होता है, तो पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसका सीधा असर आपकी एनर्जी और मूड दोनों पर पड़ सकता है.
बार-बार नींद आना: पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर आपको थका हुआ महसूस हो, तो इसका कारण खराब गट हेल्थ भी हो सकता है. गट में सेरोटोनिन नामक हार्मोन बनता है जो मूड और नींद को कंट्रोल करता है. खराब गट हेल्थ थकान, चिंता और नींद न आना जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है.





