अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

15 साल के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से 5 सवाल !

Share

15 साल से सत्ता के केंद्र बिंदु बने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह  चौहान  भ्रष्टाचार, परिवारवाद, और संगठन पर रोज नई रामायण सुनाते हैं और नई महाभारत रचते हैं! शिवराज का इतिहास रहा कि जिसके कंधे पर हाथ रखते हैं वह कन्धा अपने शरीर का फिर नही हुवा (लक्ष्मीकांत शर्मा,राघव जी कैलाश विजयवर्गीय, रघुनंदन शर्मा सहित दर्जनों ) 15 साल के मुख्यमंत्री से 5 सवाल है इनका जवाब दे !( सवाल 1) भारत के दागदार लोकायुक्त पी पी नावलेकर और उनके चहेते अफसर अरुण मिश्रा की नियुक्ति किसने की थी !अरुण मिश्रा को उज्जैन और इंदौर का लोकायुक्त एस पी किस भ्रस्ट अफसर की सिफारिश पर बनाया गया था ?इनके कार्यकाल में कितने अफसरों की सामाजिक प्रतिष्ठा (झूठे सच्चे मामले लादकर)  अरुण मिश्रा और लोकायुक्त पी पी नावलेकर ने खराब की? और 7.5 करोड़ का चुनावी चंदा जांच एजेंसी के अफसर ने कैसे किससे लेकर  दिया? मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के खासमखास नावलेकर के पुत्र ने   जमीनों के खेल में सहकारिता ,विकास प्राधिकरण,टी एन सी पी  के साथ करोड़ो के खेल  अरुण मिश्रा के माध्यम से किये? 38 कालोनी में लोकायुक्त पुत्र का नाम  विधानसभा रिकॉर्ड में आना और आश्रय निधि के करोड़ो  के घोटालेबाज को दबाने  में लोकायुक्त एस पी इंदौर अरुण मिश्रा  की  क्या भूमिका रही ? ई ओ डब्ल्यू के अफसरों पर अरुण मिश्रा ने इस मामले को दबाने के लिये किस हैसियत से फोन लगाये?  क्या इन फोनों के लिये लोकायुक्त पी पी नावलेकर की सहमति थी ? 7.5 करोड़ कहां से आये क्या लोकायुक्त की सहमति से दिये गये ? और अगर लोकायुक्त की सहमति थी तो क्या भ्रष्टाचार की जांच करने वाली जांच एजेंसी खुद भ्रस्ट थी? जिस तरह अरुण मिश्रा जांच एजेंसियों से लोकायुक्त पुत्र को बचाते आये क्या अब नावलेकर उसे बचा रहे  हैं ?(सवाल 2) ई टेंडरिंग घोटाला  भाजपा के 15 साल के मुख्यमंत्री शिवराज के कार्यकाल में हुवा, घोटाला उजागर करने वाले आज मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव है उस समय मंत्री नरोत्तम मिश्रा थे  ई टेंडर पर कार्यवाही कमलनाथ ने की जिस पर ई डी की जांच चल रही है क्या ई टेंडर की आड़ लेकर शिवराज नरोत्तम मिश्रा को निपटाना चाहते हैं ?(सवाल 3) हनी ट्रेप  का पूरा खेल शिवराज के मुख्यमंत्री कार्यकाल में पनपा  सिद्धान्तों और शुचिता की बात करने वाले शिवराज के प्रमुख सचिव और कई आईएएस ,आईपीएस हनीट्रैप में शामिल थे ? उक्त अफसर करोड़ो का काम हनीट्रैप में शामिल लड़कियों को  अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर करोड़ों का काम देते थे ? हनी के लिये गरीब, दलित, आदिवासी के पेसो का अनैतिक दुरुपयोग मुख्यमंत्री की 15 साल की उपज थी ? क्या शिवराजसिंह चौहान का खुफिया तंत्र फेल था ? शिवराज ने उस समय ईसे क्यो नही उजागर किया ? क्या मुख्यमंत्री ने अपनो को बचाने के लिये यह किया या कोई अपना हनी के खेल में शामिल था ? हनीट्रैप ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश को शर्मसार किया ! (सवाल 4) 15 साल के मुख्यमंत्री जवाब दे कि मध्यप्रदेश की जांच एजेंसियों लोकायुक्त ई ओ डब्ल्यू ने कितने आईएएस के विरुद्ध कार्यवाही की ? विवेक अग्रवाल ,राधेश्याम जुलानिया(दोनो ने आश्रय शुल्क के करोड़ो के घोटालों को दबाया जिसे मंत्री गोपाल भार्गव ने  नोटशीट पर गंभीर अनियमितता माना),मनोज श्रीवास्तव जो मुख्यमंत्री के सफेदपोश चेहरे रहे ?  क्या इनके विरुद्ध पूरे सेवाकाल में जांच एजेंसियों को शिकायत नही मिली होगी ?इनकी सम्पति, रिश्तेदारों की सम्पति, जमीन की जांच इन एजेंसियों द्वारा क्यो नही की गयी?इंदौर ,भोपाल, राज्यो से बाहर कितने आईएएस ,आईपीएस के फ्लैट ,जमीन,व्यवसायिक काम्प्लेक्स परिजनों, रिश्तेदारों के नाम से खरीदे उनकी जांच हुई क्या ?(सवाल 5) 15 साल के मुख्यमंत्री जवाब दे  सीहोर ,होशंगाबाद, का अवैध रेत उत्खनन कब बन्द होगा ? सैकड़ों ट्रक नर्मदा का सीना छलनी कर अवैध रेत निकाली गयीं रेत के इस खेल में कौन प्रभावी शामिल हैं ? अवैध धंधा करने वाले माफियाओं को दस फिट जमीन में गाड़ने वाले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान  यह बता दे कि नर्मदा की अवैध रेत खनन  करने वालो के लिये कितने फिट का गड्डा करेंगे?इस अवैध रेत खनन को क्यो नही रोक पा रहे क्या कोई अपना ,रिश्तेदार शामिल हैं ?मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इन पांच सवाल का जवाब दे प्रदेश की जनता जानना चाहती है उम्मीद हैं शिवराजसिंह चौहान इन प्रश्नों का जवाब देंगे,यदि जवाब नही मिला तो देश के  स्वच्छ छवि के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत जिनके प्रयासों से आज भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है उनसे इन सवालों का जवाब पूछा जायेगा ,क्योंकि प्रधानमंत्री का नारा हैं “न खाऊंगा न खाने दूँगा”

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें