प्यार किसी बाधा को नहीं मानता, लेकिन आप किसी ऐसे शख्स के प्यार में पड़ जाएं जो समाज-देश के लिए आदर्श इंसान न हो, तब क्या होगा? अंडरवर्ल्ड माफियाओं के प्यार में पड़कर कई फेमस एक्ट्रेस ने अपना करियर और जिंदगी तबाह कर ली थी. एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को तो जेल की हवा खानी पड़ी थीं, वहीं एक अन्य एक्ट्रेस ड्रग रैकेट के केस में गुनहगार हैं. पुलिस को उनकी तलाश है.
अंडरवर्ल्ड और ग्लैमर की दुनिया का कनेक्शन किसी से छुपा नहीं है. अंडरवर्ल्ड के माफिया न सिर्फ फिल्मों में पैसा लगाते रहे हैं, बल्कि एक्ट्रेसेज के साथ अपने रिश्तों की वजह से सुर्खियों में भी रहे हैं. ऐसी कई हीरोइन हैं जो अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में पड़ गई थीं.

फिल्म डायरेक्टर के. आसिफ की बेटी हिना कौसर (Heena Kausar) 70 के दौर की एक्ट्रेस रही हैं. वे तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने 1991 में गैंगस्टर इकबाल मिर्ची से निकाह किया. वे फिल्मी करियर छोड़कर इकबाल मिर्ची के साथ यूके जाकर बस गई थीं. खबरों की मानें, तो इकबाल मिर्ची का 2013 में निधन हो गया था. हिना कौसर यूके में ही रह रही हैं. (फोटो साभार: YouTube@videograb)

अनीता अयूब एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं जिनकी दाऊद इब्राहिम से नजदीकियां थीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब पाकिस्तानी डायरेक्टर जावेद सिद्दीकी ने अनीता अयूब को अपनी फिल्म में कास्ट करने से मना कर दिया, तो वह दाऊद की गोलियों का शिकार बन गए. अनीता ने कुछ वक्त के लिए बॉलीवुड में भी काम किया था. (फोटो साभार: Instagram@pakdramaspage)

‘राम तेरी गंगा मैली’ से मशहूर हुई मंदाकिनी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के प्यार में पड़ गई थीं. बॉलीवुड में उनका अच्छा भविष्य था, पर दाऊद के साथ एक फोटो वायरल होने के बाद उनके करियर पर ग्रहण लग गया था. वे 1996 की फिल्म ‘जोरदार’ की रिलीज के बाद इंडस्ट्री से गायब हो गईं.

ममता कुलकर्णी कभी छोटा राजन के साथ अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में थीं. बाद में, उनका नाम छोटा राजन के साथी विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा. दोनों 2000 करोड़ रुपये के ड्रग रैकेट के मामले में आरोपी हैं. (फोटो साभार: Instagram@bollywoodretro90s_20s)

मोनिका बेदी ने सलमान खान, सुनील शेट्टी और गोविंदा जैसे स्टार्स के साथ काम किया था, पर जब अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के साथ उनके रिश्ते का खुलासा हुआ, तो हर कोई हैरान रह गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस्लाम कबूल करके अबु सलेम से शादी कर ली थी. दोनों दुबई में एक इवेंट के दौरान मिले थे. अबु सलेम ने बिजनेसमैन बनकर मोनिका से नजदीकियां बढ़ाई थीं. मोनिका और अबु सलेम को 2002 में लिस्बन पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के जरिये पुर्तगाल में घुसने की वजह से गिरफ्तार किया था. उन्हें 2005 में भारत के सुपुर्द कर दिया गया. जेल में दो साल गुजारने के बाद, मोनिका 2007 में रिहा हो गईं. (फोटो साभार: Instagram@memonicabedi)

एक्ट्रेस सोना की सूरत दिवंगत एक्ट्रेस मधुबाला से काफी मिलती थी और डॉन हाजी मस्तान मधुबाला के दीवाने थे. वे मधुबाला को तो नहीं पा सकते थे, पर उनकी जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस सोना को दिल दे बैठे और उनसे शादी कर ली.






Add comment