अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

75 साल के दिग्विजय ने फेंकी गुगली

Share

भोपाल। अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अपने अलग अंदाज से सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को राजनीति के मैदान से कुछ समय के लिए वे क्रिकेट के पिच पर उतर आए और बल्लेबाजों को ऐसी बालिंग की कि वे भी गच्चा खा गए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान फुर्सत के पलों में क्रिकेट खेलते दिग्विजय सिंह का वीडियो उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने री-ट्वीट किया है।

दरअसल, सियासी पिच के माहीर खिलाड़ी दिग्विजय सिंह (Member Rajya Sabha digvijay singh) शुक्रवार को क्रिकेट की पिच पर बालिंग करते नजर आए। वे इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। इसी दौरान जहां यात्रा का पड़ाव था, वहां मनोरंजन के लिए कई नेता क्रिकेट खेल रहे थे। तभी दिग्विजय सिंह भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी बालिंग में दो-चार हाथ आजमा लिए। 75 साल के दिग्विजय सिंह ने दौड़ लगाकर बालिंग की। उनकी तेज रफ्तार बालिंग को बल्लेबाज संभल नहीं पाया।

चुनाव में किसे बोल्ड करेंगे दिग्विजय

इधर, क्रिकेट की पिच पर खेलने के बाद दिग्विजय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के साथ ही सियासी लोगों में भी चुटकी ली जा रही है कि दिग्विजय सिंह अब 2023 के चुनावी पिच पर किसे क्लीन बोल्ड करने की तैयारी में हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें